जसकीरत सिंह करेंगे 26 सितम्बर से जपजी साहेब अखंड पाठ का शुभारंभ

Share on

बिलासपुर। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में 40 दिवसीय 5 जपजी साहिब का अखंड पाठ 26 सितंबर से आरंभ हो रहा है। शुभारंभ कल्याण दरबार के प्रमुख जसकीरत सिंह द्वारा किया जाएगा। 26 सितंबर से प्रारंभ होने वाले इस खंड पाठ में 24 घंटे पाठ किया जाएगा। अखंड जपजी साहेब पाठ में शहर के अनेक श्रद्धालु इसमें अपनी सेवाएं देते हैं और दिन-रात बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ जपजी पाठ किया जाता है। इसी कड़ी में प्रातः 5:00 बजे समस्त श्रद्धालुओं के साथ मिलकर सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। दरबार साहिब के द्वारा सारी साथ संगत से अपील की है कि इस इच्छा पूरक 40 दिवसीय अखंड जपजी साहिब में सपरिवार शामिल हो कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Also Read – 64 दिन की रहेगी छुट्टी: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेंडर

आयोजन को सफल बनाने में दरबार के सेवादारी भाई साहब मूलचंद नारवानी,सोनू लालचंदानी ,पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी ,नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, दिलीप जगमलनी,राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी ,नरेश मेहरचदानी ,भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी ,जगदीश जज्ञासी, विष्णु धनवानी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अनीता नारवानी, वार्ड पार्षद कंचन वाधवानी,पलक हर्षपाल, कंचन रोहरा, ज्योति हिंदूजा,पलक माखीजा, राखी ईदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी , अविनाश हिंदूजा एवं अनेक सेवादारी सक्रिय हैं।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!