अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले 9 शिक्षकों को इस महीने नहीं मिलेगी सैलेरी.
Share on

बिलासपुर। अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर अब अनुशासन की गाज गिरने वाली है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की नाराजगी के बाद डीईओ बिलासपुर ने आदेश जारी कर नौ संकुल शैक्षिक समन्वयकों की जनवरी महीने की सैलेरी रोकने का निर्देश जारी कर दिया है। डीईओ के इस निर्देश के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर की नाराजगी का हवाला देते हुए डीईओ ने शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने का निर्देश जारी करते हुए पत्र में लिखा है, उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि कलेक्टर की समीक्षा बैठक 28 जनवरी 2026 को जिले के समस्त संकुल समन्वयक को अपने अधीनस्थ संकुलों के विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण कार्य हेतु निर्देशित किया गया था। इस कार्यालय से प्रति दिवस विद्यालयवार, संकुलवार एवं विकासखण्डवार अपार आईडी निर्माण का प्रोग्रेस का रिपोर्ट प्रदान किया जा रहा था।

किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि बार-बार निर्देश के बाद भी संकुल शैक्षिक समन्वयक, संकुल कन्या चकरभाठा, धौराभाठा, कन्या बिल्हा, मटियारी, महमंद, बालक सीपत, जयरामनगर, चनाडोंगरी, गनियारी के द्वारा विगत दो दिवस में विद्यार्थियों के अपार आई.डी. निर्माण कार्य नहीं किया गया है। जो कि उच्च अधिकारीयों के निर्देशों के विपरीत है एवं कार्य के प्रति अरूचि प्रदर्शित करता है। अतः संबंधित संकुल के शैक्षिक समन्वयकों के आगामी माह के वेतन आहरण अपार आईडी निर्माण के लक्ष्य प्राप्त होने तक न किया जावें एवं वेतन आहरण के पूर्व अधोहस्ताक्षरकर्ता से अनुमति प्राप्त करना सुनिश्चित करें एवं अपने विकासखण्ड अंतर्गत शालाओं में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें, अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

एमसीबी जिले में बड़ी कार्रवाई

MCB जिले के कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ व जिला पंचायत सीईओ ने अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले जिले के 61 स्कूलों के हेड मास्टर्स और 7 प्राइवेट स्कूल प्रबंधन को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में इस बात की भी हिदायत दी गई है कि जिन स्कूटेंडट्स की आईडी अब तक नहीं बन पाई है, ऐसे स्टूडेंट्स की आईडी बनाने का काम किया जाए। जिले की अधिकांश स्कूलों में छात्रों की दर्ज संख्या की तुलना में 50 फीसदी से भी कम आईडी बन पाया है।

जाने क्या है अपार आईडी

अपार APAAR – Automated Permanent Academic Account Registry आईडी केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया 12 अंकों का एक विशिष्ट Unique और स्थायी डिजिटल पहचान नंबर है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, मार्कशीट, डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र को डिजिटल लॉकर ABC – Academic Bank of Credits में स्टोर करता है। वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ – शिक्षा के दौरान सभी रिकॉर्ड्स को एक ही स्थान पर सुरक्षित रखना। यह छात्र के लिए आजीवन डिजिटल शिक्षा पासपोर्ट की तरह काम करता है। इसके लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और माता-पिता की सहमति आवश्यक है। स्कूल या कॉलेज बदलने, नौकरी के लिए आवेदन करने, और डिग्री/सर्टिफिकेट को डिजिटल रूप से सत्यापित करने में आसानी होती है।

जारी निर्देश की इनको भी दी जानकारी

  • आयुक्त, समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय।
  • कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा, बिलासपुर।
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना संचालक, समग्र शिक्षा बिलासपुर।
  • संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर।
  • जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, बिलासपुर।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!