धान नहीं बिकने और कर्ज से परेशान किसान चढ़ा हाईटेंशन टावर पर

Share on

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले का एक किसान समर्थन मूल्य पर धान नहीं बिकने से परेशान होकर बिजली टावर पर चढ़ गया है। हाई वोल्टेज ड्रामा ने परिजनों के अलावा ग्रामीणों और प्रशासन के अफसरों को हैरत में डाल दिया है। समझाइश के बाद भी किसान टावर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है।

जांजगीर जिले के ग्राम कसौंदी के किसान अनिल सूर्यवंशी डेढ़ लाख रूपये के कर्ज से लदा हुआ है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए वह लगातार कई दिनों से चक्कर काट रहा था। समय पर ना तो टोकन कटा और ना ही धान बेच पाया। कर्ज से लदे और धान ना बेचने से परेशान किसान हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया है। बीते एक घंटे से भी अधिक समय से वह टावर पर चढ़ा हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार समझाइश दे रहे हैं। टावर से नीचे उतरकर बात करने और समस्या का समाधान करने काआश्वसन अफसर दे रहे हैं। इसके बाद भी युवक टावर से उतरने राजी नहीं हो रहा है। बहरहाल मौके पर पुलिस की रिस्पांस टीम मौजूद है। जानकारी के अनुसार मौके पर तहसीलदार भी मौजूद हैं। तहसीलदार लगातार समझाइश दे रहे हैं। युवक को टावर से नीचे आकर बात करने और उसकी समस्या का समाधान का आश्वासन तहसीलदार द्वारा देने के बाद भी युवक अड़ा हुआ है और टावर से उतरने राजी नहीं हो रहा है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!