हेरोइन बेचते अंर्तराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार
Share on

बिलासपुर। पंजाब के रास्ते छत्तीसगढ़ में हेरोइन स्मगल किया जा रहा है। इसका खुलासा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस ने की है। अंर्तराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने तीन तस्करों को 34 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। तस्करों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि पंजाब के रास्ते छत्तीसगढ़ में इसकी तस्करी हो रही है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में ड्रग्स पैडेलर के जरिए इसे खपाया जा रहा है।

तस्करों को पकड़ने के लिए ACCU और चकरभाठा पुलिस ने साझा कार्रवाई की है। पुलिस को गंभीर सूचना मिली थी कि पंजाब के रास्ते बिलासपुर व अन्य शहरों में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। खासतौर से पंजाब से हेरोइन लाकर शहर में तस्करी का इनपुट मिला था। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने पतासाजी करना शुरू किया। रविवार को पुलिस ने ऐसे तीन लोगों को हिरीं माइंस और तिलक नगर में घेराबंदी कर पकड़ा। इनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने बताया, चकरभाठा वार्ड क्रमांक 12 निवासी 29 वर्षीय करन दीप सिंह पंजाब से हेरोइन लाकर चकरभाठा निवासी मोहित हिंदूजा (32) को देता था। इसके बाद पंजाब के जिला तरनतारण, ग्राम खेमकरण निवासी आर रजिंदर कुमार (35) के साथ मिलकर इन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए हेरोइन की कीमत तकरीबन 4 लाख बताई जा रही है।

पैडलर से पुलिस करेगी पूछताछ

SSP रजनेश सिंह ने बताया कि हेरोइन की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों से पुलिस सघन पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। एसएसपी ने बताया कि तस्करों का एक साथी पंजाब के तरनतारण में है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम पंजाब भेजी जाएगी। तस्करों को हर हाल में जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे। एसएसपी ने कहा, बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही कर नशे के अवैध नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया गया है। जिले में नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।


तीन दिनों के साथ NDPS के बने सात मामले

जिलेभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते 03 दिनों के भीतर एनडीपीएस एक्ट के 07 प्रकरणों में कार्रवाई कर 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन एवं 02 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया है।

हेरोइन तस्करी के आरोपी

  • मोहित हिंदूजा, पिता टीकम दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 07
  • करन दीप सिंह, पिता सुखविंदर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 12
  • आर. रजिंदर कुमार, पिता मुख्तियार लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन (पंजाब)


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!