शिक्षा विभाग का आदेश जारी, अब पूरे 5000 पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया
Share on

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से लंबित 5000 शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। पहले चरण में सरकार ने 4708 पदों पर भर्ती की अनुमति दी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से 292 पद उस समय प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे। अब शिक्षा विभाग ने इन शेष 292 सहायक शिक्षक पदों के सृजन और भर्ती को भी स्वीकृति दे दी है। इस नए आदेश के साथ ही अब पूरी 5000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद लिया गया है, जिसके बाद भर्ती से जुड़ा औपचारिक आदेश जारी किया गया।

अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। अब पहले स्वीकृत 4708 पदों के साथ-साथ अतिरिक्त 292 पदों को भी शामिल कर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आएगी।

पहले क्या हुआ था

बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए 4708 पदों पर नियुक्ति की अनुमति दी थी। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि कुल 5000 पदों में से 292 पद तकनीकी कारणों से शामिल नहीं हो पाए हैं। अब इन पदों को भी स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती का लक्ष्य पूरा हो सकेगा।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!