अतिरिक्त तहसीलदार के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने खत्म किया आंदोलन

Share on

बिलासपुर। बिलासपुर में जर्जर सड़क के विरोध में जूना बिलासपुर के नागरिकों और व्यापारियों ने चक्काजाम कर दिया।।आंदोलन ढाई घंटे तक चला, जिससे यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लेटकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम का यह स्थान सदर बाजार और गोलबाजार रोड से जुड़ता है, जो बिलासपुर का मुख्य बाजार क्षेत्र है। कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर में हुए इस प्रदर्शन से शहर की यातायात व्यवस्था ठप हो गई। सड़क सुधार की मांग को लेकर जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, गांधी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष नासिर खान, पूर्व एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता और महेश दुबे के नेतृत्व में नागरिकों ने यह आंदोलन किया।

Also Read – नशीली दवाओं के साथ पुलिस ने 8 युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ढाई घंटे के चक्काजाम के बाद कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा सिंह मौके पर पहुंचीं। उनकी मौजूदगी में नागरिकों और व्यापारियों ने जवाली नाला पुल से गांधी चौक तक की सड़क के तत्काल डामरीकरण की मांग की। अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा सड़क सुधार प्रक्रिया जल्द शुरू करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। बता दें जूना बिलासपुर शहर का एक पुराना और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां की सड़कें पिछले लगभग एक साल से गड्ढों में तब्दील हैं। बारिश में पानी भरने और सूखे मौसम में अत्यधिक धूल उड़ने के कारण स्थानीय व्यापारी और निवासी खांसी व एलर्जी जैसी बीमारियों से पीड़ित होने लगे हैं।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!