बच्चों से सीमेंट, रेत, गिट्टी का मसाला बनवा कर ढलाई करवाने वाला हेड मास्टर निलंबित

Share on

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में दो मामलों में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने दो प्रधान पाठकों को निलंबित कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जिले में शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। इस बार भी जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवारी विकासखंड मस्तूरी के प्रभारी प्रधान पाठक हितेंद्र तिवारी पर आरोप है कि शराब सेवन कर स्कूल आ गए थे। गांव के किसी व्यक्ति ने इस शराबी प्रधान पाठक का वीडियो बना लिया था। मूल रूप से शिक्षक हितेंद्र को वहां का प्रभारी प्रधान पाठक बनाया गया है। शराबी प्रधान पाठक का वीडियो ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच ने डीईओ को दे दिया था। उसी वीडियो के आधार पर प्रभारी प्रधान पाठक पर कार्रवाई की गई है। डीईओ ने आदेश में इसे गंभीर कदाचरण माना है। हितेंद्र को निलंबित कर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मस्तूरी में अटैच कर दिया है।

Also Read – विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर हुआ विवाद

बच्चों को बना दिया श्रमिक

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरी विकासखंड तखतपुर के प्रधान पाठक ने भी कमाल का काम किया है। उन्होंने छोटे- छोटे बच्चों को श्रमिक बना दिया। मामला 19 अक्टूबर 2025 का है, जब स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि स्कूल में पढ़ाई के समय में प्रधान पाठक परदेशी लाल पटेल द्वारा कक्षा सात और आठ के बच्चों से फर्श की ढलाई के लिए गिट्टी, रेत और सीमेंट का मसाला बनवाया जा रहा था। शासन के आदेश के अनुसार बच्चों से इस तरह के काम कराना नियमों के खिलाफ है। इसे आदेश की अवहेलना के साथ प्रधान पाठक की स्वेच्छाचारिता मानी गई है। परदेशी लाल को सस्पेंड कर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर में अटैच कर दिया गया है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!