बलौदा बाजार कलेक्टर ने प्रबंधक समेत 13 कर्मचारियों को किया बर्खास्त
Share on

बलौदाबाजार। धान खरीदी में बढ़ा खड़ी करने वाले सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन के द्वारा सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है। राज्य शासन ने धान खरीदी कार्य में संलग्न कर्मचारियों पर एस्मा लागू कर दिया है. इसके बाद भी खरीदी कार्य से इनकार करने वाले कर्मचारियों के ख़िलाफ़ अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण क़ानून के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसीकड़ी में आज प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारियों को क्लेक्टर बलौदा बाजार ने बर्खास्त कर दिया है. इसके अलावा 3 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित है।

Also Read – ऑनलाइन सीजीपीएफ फाइनल पेमेंट सिस्टम से होगा पीएफ राशि का अंतिम भुगतान

सिमगा समिति प्रबंधक मंजुला शर्मा, खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन, धुर्रा बांधा समिति प्रबधक मूलचंद वर्मा,रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेन्द्र साहु, समिति प्रबंधक तिल्दा रामकुमार साहु को बर्खास्त किया गया है। इसीतरह कसडोल विकासखंड के समिति गिरौद के विक्रेता नन्द कुमार पटेल, हसुआ के विक्रेता गोकुल प्रसाद साहु,थरगांव के विक्रेता ललित साहू, कटगी के विक्रेता रामस्वरूप यादव,चिखली के विक्रेता खेलसिंग कैवर्त्य कोसमसरा के विक्रेता अमित साहू, सरखोर के विक्रेता भीम साहु, लवन के विक्रेता रविकमल को बर्खास्त किया गया है। विकासखंड पलारी अंतर्गत समिति कोनारी के प्रभारी प्रबंधक राजेंद्र चंद्राकर, समिति रोहरा के कम्प्यूटर ऑपरेटर बीरेंद्र साहु एवं समिति रिसदा के विक्रेता टीका राम वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने शाखा प्रबंधक को पत्र जारी किया गया है।

बर्खास्तगी के डर से काम पर लौटे

राज्य सरकार के कड़े एक्शन और सख्ती के बीच जांजगीर-चांपा जिले के हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस आ गए है। संघ ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर इस संबंध में जानकारी दी है। जांजगीर चांपा जिले के खरीदी केंद्रों में आज से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है।

Also Read – साइंस की जगह कामर्स और आर्ट्स के उम्मीदवार का किया सिलेक्शन; जाँच में गड़बड़ी आई सामने

राज्य सरकार की ये व्यवस्था

हड़ताल के दौरान राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की थी। ग्राम पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा नव-प्रशिक्षित ऑपरेटर इन सभी को खरीदी केंद्रों पर तैनात कर खरीदी प्रक्रिया को निरंतर जारी रखा गया। इससे किसानों को बड़े संकट से राहत मिली और खरीदी का काम बाधित नहीं होने दिया गया। समिति प्रबंधक संघ ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष हड़ताल समाप्ति की औपचारिक घोषणा की। हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी केंद्रों में आने वाले दिनों में पूर्ण क्षमता के साथ खरीदी कार्य संचालित होगा। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!