Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

भारत के नक्शे से छेड़छाड़,कालेज के प्रिंसिपल व दो के खिलाफ FIR

Share on

अंबिकापुर। भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने कालेज की प्रिंसिपल,कालेज के आधिकारिक फेसबुक पेज को संचालित करने वाले दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। अंबिकापुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने इसे संगठित और सुनियोजित अपराध करार दिया है। बहरहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

Also Read – सड़कें हादसों का जाल बनी रहेंगी, लोगों व मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी रहेगा

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

अंबिकापुर के होलीक्रास वुमन कॉलेज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भारत का गलत नक्शा अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने कालेज के प्रिंसिपल सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। कालेज के आधिकारिक फेसबुक पेज को संचालित करने वाले को भी दोषी ठहराते हुए एफआईआर किया है। अंबिकापुर शहर के गोधनपुर निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में की। उसने बताया कि भारत का विकृत व विवादित नक्शा प्रकाशित करना देश की संप्रभुता व अखंडता पर सीधा प्रहार है। इस पर पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य व फेसबुक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबिकापुर शहर के चर्चित होलीक्रॉस वुमन कॉलेज के प्राचार्य शांता जोसेफ व उनके फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मामला भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करने व गलत ढंग से प्रकाशित करने से जुड़ा हुआ है। शिकायकर्ता कैलाश मिश्रा ने बताया कि 5 जनवरी 2024 को होलीक्रॉस वुमन कॉलेज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर स्पोर्ट्स डे के बैनर में भारत का एक विकृत व विवादित नक्शा प्रकाशित किया गया। इसमें अक्साई चीन और पाक अधिकृत कश्मीर POK को अलग दिखाया गया।

Also Read – Bilaspur News: चलती कार में स्टंट, पुलिस ने 18 गाड़ियां की जब्त WATCH VIRAL VIDEO

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

आक्साई चीन और POK को नक्शे में दिखाया अलग, यह गंभीर अपराध है
शिकायकर्ता कैलाश मिश्रा का कहना है कि भारत के नक्शे को गलत ढंग से प्रकाशित करना और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करना अपने आप में गंभीर अपराध है। गलत नक्शा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने से साफ है, यह सुनियोजित व संगठित प्रयास है। यह राष्ट्रविरोधी तथा गंभीर आपराधिक कृत्य है। पूर्व भी मिशनरी संस्थाओं द्वारा राष्ट्रविरोधी गतिविधियां की जा चुकी हैं।

Also Read – भाजपा के पदाधिकारी और स्मार्ट मीटर का अनोखा विरोध देखिये VIDEO


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!