Bilaspur High Court News: पुलिस कर्मियों की याचिका: हाई कोर्ट ने कहा; दुर्भावनावपूर्ण तरीके नहीं कर सकते विभागीय जांच
Share on

बिलासपुर. पुलिस कर्मियों की याचिका पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिविज़न बेंच में सुनवाई हुई. बेंच ने अपने फ़ैसले में कहा, समानता के अधिकार का उल्लंघन कर दुर्भावनापूर्ण तरीके से विभागीय जांच नहीं कर सकते. बेंच ने पुलिस विभाग की और से दायर रिट याचिका को खारिज कर दिया है. बेंच ने याचिकाकर्ता नरेन्द्र यादव के विरूद्ध किसी भी प्रकार की विभागीय जांच कार्यवाही ना करने का आदेश पारित किया है।

महासमुंद जिले में अलेकसियूस मिंज प्रधान आरक्षक, दीपक विदानी आरक्षक एवं याचिकाकर्ता नरेन्द्र यादव, आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। गणतंत्र दिवस हेतु तैयार मंच सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में तीनों पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक, महासमुंद ने सेवा से बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी आदेश को तीनों पुलिस कर्मचारियों ने हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी.

मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता तीनों पुलिस कर्मचारियों का बर्खास्तगी आदेश निरस्त कर उन्हें पुनः बहाल करने का आदेश पारित किया।

पुलिस अधीक्षक, महासमुंद ने अलेकसियूस मिंज, दीपक विदानी आरक्षक)को तत्काल ज्वाईनिंग दे दी. याचिकाकर्ता नरेन्द्र यादव को पुलिस विभाग में ज्वाईनिंग नहीं दी गई. समान आरोपों में पुनः विभागीय जांच कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई. याचिकाकर्ता नरेन्द्र यादव ने हाईकोर्ट के समक्ष अवमानना याचिका दायर की. इसी बीच पुलिस विभाग ने चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच के समक्ष रिट अपील दायर कर दी।


अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने की बहस
याचिकाकर्ता की और से अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं वर्षा शर्मा ने चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीड़ी गुरु की डिवीजन बेंच के समक्ष तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा, समान आरोप पर तीनों पुलिस कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था. हाई कोर्ट ने नियम 18 छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 घोर उल्लंघन पाते हुए तीनों पुलिस कर्मचारियों को सेवा में बहाल करने का आदेश पारित किया है. पुलिस विभाग के अधिकारियों ने याचिकाकर्ता नरेन्द्र यादव के प्रति पूर्वाग्रह एवं दुर्भावना रखते हुए अन्य दो पुलिस कर्मचारियों के समान उसे ज्वाईनिंग नहीं दी गई.

याचिकाकर्ता के विरूद्ध नये सिरे से विभागीय जांच कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई. सेवा में बहाली आदेश को डिवीजन बेंच के समक्ष चुनौती दे दी है । चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता के विरूद्ध पुलिस विभाग की कार्यवाही को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए पुलिस विभाग की रिट अपील को खारिज कर दिया है. बेंच ने याचिकाकर्ता नरेन्द्र यादव के विरूद्ध किसी भी प्रकार की विभागीय जांच कार्यवाही ना करने का आदेश पारित किया है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!