Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

बायोमेट्रिक अटेंडेंस: जीएडी ने प्रदेशभर के कर्मचारियों की मांगी जानकारी, कमिश्नर व कलेक्टर्स को जारी किया आदेश

Share on

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर के संभागायुक्त व कलेक्टर्स को पत्र लिखकर विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी के लिए डेडलाइन तय कर दी है. जारी फार्मेट में जानकारी देनी होगी.

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर के संभागायुक्त व कलेक्टर्स को पत्र लिखकर विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी के लिए डेडलाइन तय कर दी है. जारी फार्मेट में जानकारी देनी होगी. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर के संभागायुक्त, व कलेक्टर्स को जारी पत्र में लिखा है,आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (Aadhaar Enabled Biometric Attendance System- AEBAS) प्रारंभ किये जाने के संबंध में।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने आदेश कर चिकित्सा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमडी एमएस की काउंसलिंग को स्थगित कर दिया है।

विषयांतर्गत लेख है कि राज्य के समस्त कार्यालयों में कार्यरत शासकीय सेवकों की उपस्थिति हेतु आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली (Aadhaar Enabled Biometric Attendance System- AEBAS) प्रारंभ किया जाना है। पूर्व में आपके द्वारा अधीनस्थ कार्यालयों में ई-ऑफिस में ऑनबोर्डिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। अतः आपके एवं अधीनस्थ कार्यालयों में आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली यथाशीघ्र प्रारंभ किये जाने हेतु संलग्न निर्धारित प्रारूप में 28 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से जानकारी उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि ई-ऑफिस के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी ही आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थित प्रणाली (Aadhaar Enabled Biometric Attendance System- AEBAS) के नोडल अधिकारी होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश की कॉपी अवर सचिव, छ0ग० शासन, मुख्यमंत्री सचिवालय और अवर सचिव, छ0ग० शासन, मुख्य सचिव कार्यालय, मंत्रालय को भी भेजी है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!