Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

रक्तदान महादान: अग्रवाल समाज के यूथ ने पेश की मिशाल

Share on

बिलासपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2025 अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा शनिवार को रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अग्रवाल समाज के 75 से अधिक युवक तथा यूवतियों ने रक्तदान कर समाज सेवा में मिशाल पेश किया है। 75 यूनिट ब्लड जरूरतमंद गंभीर मरीजों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर के मुख्य अतिथि सिम्स के डीन डॉ रमणेश मूर्ति ने कहा है कि अग्रवाल समाज के युवा समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। साल में दो बार रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है।

डॉ मूर्ति ने कहा की समाज में ऐसे आयोजन होना चाहिए और अग्रवाल समाज के युवा स्वास्थ्य जागरूकता के साथ ही शहर में जल बचाने तथा पर्यावरण को लेकर आने वाले भविष्य की चिंता कर रहे हैं यह समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छी पहल है। विशिष्ट अतिथि आइएमए डॉ गोविंद दीक्षित ने अग्रवाल समाज कि इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

अग्रसेन भवन जूनी लाइन में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में शहर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आरएल भांजा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ गौरीशंकर असाटी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता बब्बर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक मेहता, एमडी मेडिसिन डॉ जीके मित्तल, गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ आकाश गर्ग स्किन स्पेशलिस्ट डॉ हेनरी, यूरोलॉजिस्ट डॉ वैभव कांत , न्यूरोसर्जन डॉ एमेरेंद्र कुमार वाहने, शिशु दंत चिकित्सा डॉ श्वेता सराफ, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ प्रीति मित्तल, हियरिंग एवं स्पीच डॉ गुंजन अग्रवाल, डेंटल सर्जन डॉ यश अग्रवाल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सुनीता अग्रवाल, एक्यूप्रेशर डॉ टीना अग्रवाल, बीएमआई अमित अग्रवाल, ने 300 से अधिक मरीजों का परीक्षण के साथ ही दवा का वितरण किया गया। रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डीआर अनुभव वर्मा का विशेष योगदान। आयुष्मान योजना के अंतर्गत कई लोगों के आयुष्मान कार्ड भी शिविर में बनाए गए हैं। अग्रवाल नवयुवक समिति के पदाधिकारी ने डीन डॉ रमणेश मूर्ति , आइएमए डॉ गोविंर्द दीक्षित तथा शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले सभी डॉक्टरों को पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इनकी रही उपस्थिति
शिव अग्रवाल, सुनील सोंथलिया, चतुर्भुज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल पूर्व एल्डरमैन , अंकुर अग्रवाल, महेश गुप्ता, सुनील सुल्तानिया, संजय अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, आनंद अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, वंदना जाजोदिया, नितिन बेरीवाल, राजकुमार केडिया, उमेश मुरारका, बिहारी जालान, अजय जाजोदिया विकास केजरीवाल प्रदीप अग्रवाल राजेश अग्रवाल जयप्रकाश मित्तल राजू सुल्तानिया मोनिल निशानियां कपिल जाजोदिया अंशुमन जाजोदिया चंचल अग्रवाल प्रत्युष गर्ग स्वप्निल मोदी ,मयंक निशानियां अमेश बुधिया, विनीत मित्तल , अमित रामपुरिया रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेष रूप से मौजूद थे।

आयोजकों ने रक्तदाताओं से जताया आभार
कार्यक्रम के आयोजक अनिल अग्रवाल, अनय बजाज, कपिल जाजोदिया, अनिरुद्ध अग्रवाल, विनीत मित्तल, चंदन अग्रवाल, पवन मित्तल, गौरव अग्रवाल, जय अग्रवाल, अजय तायल, विष्णु अग्रवाल, अनुप सिंघानिया, योगेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, डॉक्टर यश अग्रवाल, सीए प्रतीक मित्तल एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य पदाधिकारी ने रक्त दान करने वालों के प्रति आभार जगाया। शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले चिकित्सकों व अतिथियों का सम्मान किया। अग्रवाल नवयुवक समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने कहा है कि रक्तदान कर समाज के युवाओं तथा युवतियों ने जरूरतमंद की सेवा की है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

गौमाता की सेवा, आज अंताक्षरी कार्यक्रम
गौ माता सेवा कार्यक्रम में शनिवार को अग्रवाल समाज वरिष्ठ मंगतराम अग्रवाल एवं सामाजिक बंधुगण गौशाला कृष्णधाम गौशाला नारियल कोठी दयालबंद गौशाला में गौ सेवा करने पहुंचे । यहां 56 भोग गौशाला में अर्पित किया गया। आज शाम 6 बजे अग्रसेन अंताक्षरी कार्यक्रम ग्रैंड लोटस रायपुर रोड में आयोजित है। जिसमें अतिथि के रूप में आईएएस अमित कुमार आयुक्त नगर पालिका निगम बिलासपुर एवं आईपीएस पूजा कुमार बिलासपुर होंगे। प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!