CG Accident News: जिला कोर्ट के सामने तेज रफ्तार भारी वाहन ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को सिम्स CIMS ले जाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share on

CG Accident News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिला कोर्ट के सामने तेज रफ्तार भारी वाहन ने छात्र की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को सिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

राजनांदगांव जिले के छुरिया निवासी हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। उनके पुत्र मणींद्र भूषण सिंह श्याम (23 वर्ष) सकरी के रामा लाइफ सिटी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार सुबह तकरीबन चार बजे मणींंद्र भूषण बाइक से घूमने के लिए निकले थे। कलेक्टोरेट के पास जिला कोर्ट के सामने पहुंचे, उसी दौरान भारी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मणींद्र भूषण सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल छात्र को सिम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल भारी वाहन की तलाश की जा रही है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!