CG Accident News: पुल पर तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार भिडंत, युवक उछलकर नदी में जा गिरा, घायल भाई का अस्पताल में चल रहा इलाज, दूसरे बाइक के दो सवार को भी आई चोट।

Share on

CG Accident News: जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर आ रही है। हसदेव पुल पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। बाइक के टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सीधे नदी में जा गिरा, युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरे बाइक पर सवार तीन युवकों को भी चोट आई है। घायल युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के भठली गांव के पास हसदेव नदी पर बने पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं।

मामला जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। भठली गांव और ताल देवरी के बीच हसदेव नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक और पीछे बैठे युवक बाइक सहित नदी में जा गिरे। नदी में गिरने से सुमित दास की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे सुमित के भाई प्रहलाद दास को चोट आई है। बहरहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। दूसरे बाइक सवार विकास यादव व अमर खन्ना को भी चोट लगी है। बहरहाल तीनों घायलों का नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। तीनों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!