CG Airlines News : एलायंस एयर ने दिल्ली की उड़ाने गुपचुप कर दी कम
Share on

CG Airlines News : सप्ताह में 6 दिन की जगह 4 या 5 दिन ही चल रही दिल्ली की उड़ान. आज की उड़ान भी फुल गई परंतु विमानों की कमी के कारण यात्रियों को पर्याप्त सुविधा न्ही मिल पा रही है.

बिलासपुर | हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सरकारी कंपनी एलायंस एयर द्वारा बिलासपुर से दिल्ली सेक्टर में उड़ानों की संख्या को चुपचाप कम कर दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। समिति ने कहा कि जब 2021 में एयरपोर्ट चालू हुआ था तब बिलासपुर से दिल्ली सेक्टर में एक सप्ताह में आठ उड़ाने होती थी प्रतिदिन एक उड़ान और रविवार को दो उड़ान।

समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में सप्ताह में केवल चार या पांच उड़ाने ही एलाइंस एयर दिल्ली सेक्टर में संचालित कर रहा है। उड़ानों की संख्या में यह कमी यात्रियों में कमी के कारण नहीं हुई है बल्कि आज भी जो दिल्ली फ्लाइट गई उसका टिकट शनिवार से ही मिलना बंद हो गया था अर्थात उड़ान पूरी तरह पैक गई। समिति ने कहा कि अधिकतर बिलासपुर दिल्ली सेक्टर में टिकट ₹8000 से ऊपर चला जा रहा है यह भी साबित करता है कि यात्रियों की संख्या पर्याप्त है। उड़ानों की संख्या में यह कमी एलाइंस एयर के पास विमान की कमी के कारण है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने मांग की है की या तो एलायंस एयर बिलासपुर सेक्टर में विमान की संख्या बढ़ाए या केंद्र और राज्य सरकार अन्य एयरलाइन कंपनियों को बिलासपुर सेक्टर में ऑपरेट करने के लिए आमंत्रित करें।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा. इस अवसर पर बद्री यादव रशीद बख्श रामशरण यादव समीर अहमद बबला अनिल गुलहरे रवि बनर्जी प्रतीक तिवारी संतोष पीपलवा राघवेंद्र सिंह ठाकुर अशोक भंडारी महेश दुबे मनोज तिवारी प्रकाश बहरानी चित्रकांत श्रीवास अमर बजाज शेख अल्फाज नारद श्रीवास चंद्र प्रकाश जायसवाल अकील अली की मौजूदगी रही।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!