CG Crime News: सराफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर लुटेरों ने लुटे साढ़े तीन करोड़ के ज्वेलरी , व्यापारी की गहनों से भरी गाड़ी लूट कर ले गए नकाबपोश बदमाश
Share on

CG Crime News: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार रात सराफा व्यवसायी से फिल्मी अंदाज़ में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर व्यवसायी की गाड़ी लूट ली, जिसमें सोने-चांदी के कीमती जेवर रखे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लूटी गई ज्वेलरी की कीमत लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद शहरभर में हड़कंप मच गया है।

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यवसायी

राजकिशोर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने रहने वाले संतोष तिवारी “महालक्ष्मी ज्वेलर्स” के संचालक हैं। रोज की तरह सोमवार रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। दुकान के महंगे गहने उन्होंने अपनी मेहरून रंग की रीनॉल्ट कार (CG 10 AH 7707) में रखे थे। उनकी आदत थी कि रोज रात में जेवर घर ले जाते और सुबह पुनः दुकान में लाते थे। जैसे ही वे टेलीफोन एक्सचेंज रोड, शक्ति चौक के पास पहुंचे, एक सफेद रंग की वैन ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। उसी समय पीछे से पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार अन्य बदमाश भी पहुंच गए।

बंदूक दिखाकर की मारपीट, हथौड़ी से हमला

बदमाशों ने संतोष तिवारी को बंदूक दिखाकर कार से बाहर उतरने को कहा। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और सिर पर हथौड़ी से वार किया गया। हमलावरों ने उन्हें बंदूक की बट से भी मारा। घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी गहनों से भरी कार लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान हमलावरों ने अपनी एक वैन (CG 10 BJ 8147) और पैशन प्रो बाइक (CG 10 P 0331) मौके पर ही छोड़ दी। घटनास्थल से एक मैगजीन और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं, हालांकि गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

राजकिशोर नगर स्थित महावीर सिटी कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। उस समय सड़क पर आवाजाही बनी हुई थी, जिससे अंदेशा है कि बदमाश जल्दबाजी में अपनी गाड़ियां छोड़कर फरार हुए। घायल संतोष तिवारी को तत्काल प्रथम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सभी हमलावर नकाब पहने हुए थे।

शहर में नाकेबंदी, पुलिस जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य, सीएसपी निमितेश सिंह और एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहरभर में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि वारदात की शैली से प्रतीत होता है कि आरोपियों को व्यवसायी की दिनचर्या और गहनों के आवागमन की पूर्व जानकारी थी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।

खास बातें

  • रात 9 बजे टेलीफोन एक्सचेंज रोड, राजकिशोर नगर में वारदा
  • संतोष तिवारी पर हथौड़ी से हमला, सिर में गंभीर चोट
  • मेहरून रीनॉल्ट कार (CG 10 AH 7707) लूटी गई
  • कार में सोने-चांदी के जेवर, अनुमानित कीमत साढ़े तीन करोड़
  • आरोपी वैन और बाइक छोड़कर फरार
  • मैगजीन व जिंदा राउंड बरामद

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!