Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG News: एक्शन में सरकार:10 RI का तबादला: कामकाज में लापरवाही बरतने वाले 10 राजस्व निरीक्षकों का कलेक्टर ने किया तबादला

Share on

बिलासपुर। राजस्व वसूली और भूमि विवादों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले राजस्व निरीक्षकों पर तबादले की गाज गिरी है. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 10 राजस्व निरीक्षकों का तबादला कर दिया। आदेश में साफ लिखा है कि तीन दिन के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा. आदेश के परिपालन में लापरवाही बरतने वालों के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में पाया कि कई राजस्व निरीक्षक अपने कार्यभार वाले क्षेत्रों में राजस्व वसूली कर पा रहे हैं और न ही सीमांकन व नामांतरण जैसे जनहित के मामलों का गंभीरता से निराकरण कर रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है । नाराज कलेक्टर ने कहा लापरवाही अब और नहीं चलेगी. विभाग में कसावट और पारदर्शिता जरूरी है।

कलेक्टर ने तबादला सूची जारी करते हुए यह भी साफ कर दिया कि आगे भी निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। सुस्त लापरवाह कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा. बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

इन राजस्व निरीक्षकों का हुआ तबादला

  • परमेश्वर साहू – बेलतरा से सरकंडा
  • मोतीलाल कुर्रे – सरकंडा से बेलतरा
  • सतीश कुमार कश्यप – चपोरा (रतनपुर) से जरौधा (तखतपुर)
  • विकास कौशिक – भू-अभिलेख शाखा से अमसेना (सकरी)
  • सतीश कौशिक – भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर से चिल्हाटी (पचपेडी)
  • नारायण प्रसाद भास्कर – भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर से बोदरी
  • राहुल कुमार शर्मा – भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर से विजयपुर (तखतपुर)
  • धारा वर्मा – अमसेना (सकरी) से नगोई (बेलतरा)
  • शिल्पा मेहर – पटवारी प्रशिक्षण शाला से चपोरा (रतनपुर)
  • पूर्णिमा मेहर – पटवारी प्रशिक्षण शाला से मानिकचौरी (पचपेडी)


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!