CG Transfer News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने तबादलों की नई सूची जारी करते हुए कुल 20 अधिकारियों को इधर से उधर पदस्थ किया है। इस सूची में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO), सहायक परिवहन आयुक्त और तकनीकी अधिकारी जैसे अहम पदों पर कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अपने नए पदस्थापना स्थल पर तय समय-सीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण करें। यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 के प्रावधानों के तहत अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर कार्यमुक्त होकर नई जगह जॉइन करना अनिवार्य होगा। यदि कोई अधिकारी निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।