Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

चटनी के कारण टीचर सस्पेंड !

Share on

बिलासपुर। स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन में सडी व बदबूदार चटनी परोसने व बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में जेडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंगला में बच्चों को मध्याह्न भोजन में सड़े हुए टमाटर और बदबूदार हरी मिर्च की चटनी परोसने के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है। विभाग ने बिल्हा ब्लाक की तत्कालीन बीईओ सुनीता ध्रुव और एक अन्य शिक्षिका भावना बाजपेयी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Also Read – BharatMala Project Scam: 43 करोड़ का प्रोजेक्ट स्कैम

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →


12 सितंबर को दोपहर तकरीबन दो बजे छात्रों को परोसे गए भोजन से तेज दुर्गंध आ रही थी। हेड मास्टर सावित्री शर्मा ने जब चटनी चख कर देखी तो उन्हें उल्टी आ गई। बच्चों ने भी बदबू महसूस करते हुए तुरंत भोजन फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलते ही संभागीय संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने तत्काल प्रधान पाठक सावित्री शर्मा और समन्वयक को निलंबित कर दिया था। विभाग द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि खाद्य सामग्री खराब थी। चटनी बनाने में सड़े टमाटर व सड़ी मिर्च का इस्तेमाल किया गया था।

Also Read – कोल स्कैम: IAS ने प्रापर्टी में किया इन्वेस्ट

एक सस्पेंड, दो पर लटकी तलवार

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →


बिल्हा ब्लॉक की तत्कालीन बीईओ सुनीता ध्रुव और शिक्षिका भावना बाजपेयी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। मंगला स्कूल की मध्याह्न भोजन प्रभारी भावना तिवारी को निलंबित किया गया है।

Also Read – मेडिकल बिल में फर्जीवाड़ा: शिक्षक नेता पर लटकी FIR की तलवार


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!