Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी

Share on

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 सितम्बर 2025 को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 20 से अधिक आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

कौन कहां भेजे गए?

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. पी. तिवारी (1991 बैच) को सेवानिवृत्ति के उपरांत राज्य मानवाधिकार आयोग में सदस्य बनाया गया है। वहीं सुभ्रत साहू (1992 बैच) को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • सोनमणि बोरा (1997 बैच) को आदिम जाति कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार
  • दिया गया है। रोहित यादव (2002 बैच) को ऊर्जा विभाग और पर्यटन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
  • मुकेश कुमार संजल (2005 बैच) को वित्त विभाग में पदस्थ किया गया है।

Also Read – नये चीफ सिकरेट्री विकासशील का कैबिनेट ने किया वेलकम

अन्य अहम बदलाव

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →


• अंकित आनंद (2006 बैच) को योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
• रवि मित्तल (2016 बैच) को अब मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है।
• फरीहा आलम (2016 बैच) को खाद्य एवं पर्यटन विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
• जितेन्द्र यादव (2019 बैच) को राजनांदगांव का नया कलेक्टर बनाया गया है।
• लोकेश कुमार (2019 बैच) को आपदा प्रबंधन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

राज्य सरकार ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित सभी अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने कहा है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!