रायपुर। राज्य सरकार ने रिटायर डीआईजी को संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है, कमलोचन कश्यप, (सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक) को छग सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4 (4) में विहित प्रावधान के तहत् कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी), पुलिस मुख्यालय, छग रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद के विरूद्ध 01 वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक जो भी पहले हो, के लिए संविदा नियुक्ति प्रदान करता है। जारी आदेश में कहा गया है, संविदा की सेवा शर्ते पृथक से जारी की जाएगी।
नियुक्ति संबंधी आदेश की इनको दी जानकारी
- प्रमुख सचिव, छ0ग०शासन, मुख्यमंत्री सचिवालय।
- महालेखाकार, छत्तीसगढ़, रायपुर (छ0ग0)।
- सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग, मंत्रालय, रायपुर।
- सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, विभाग, मंत्रालय, रायपुर।
- पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
- विशेष सहायक, गृह मंत्री, मंत्रालय, रायपुर।
- अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य सचिव कार्यालय, मंत्रालय, रायपुर।
- निज सहायक, अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, रायपुर।
- जिला कोषालय अधिकारी, जिला रायपुर (छ0ग0)।








