VIDEO: चलती थार में अचानक आग लग गई
Share on

बिलासपुर। दिवाली की रौनक के बीच शुक्रवार की शाम अग्रसेन चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती थार में अचानक आग लग गई। चौराहे के बीचोंबीच वाहन में धुआं और लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में तीन दिशाओं से आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक थार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

Also Read – VIRAL VIDEO: शिक्षा की जगह शॉपिंग..! बिलासपुर कॉलेज की लाइब्रेरी में साड़ी मार्केट का खुलासा

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि शाम करीब छह बजे के आसपास सीएमडी चौक की ओर से अग्रसेन चौक की दिशा में आ रही थार में अचानक आग लग गई। वाहन के बोनट से धुआं उठता देख ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। वह जैसे ही नीचे उतरा, सामने के हिस्से में आग तेजी से फैल गई। कुछ ही सेकंड में वाहन लपटों से घिर गया। यह नजारा देखकर आसपास के लोग घबरा गए। त्योहार के कारण पहले से ही व्यस्त चौराहे पर लोगों की भीड़ और वाहनों की रफ्तार रुक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल यातायात डायवर्ट किया और भीड़ को पीछे हटाया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया। सौभाग्य से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया।

Also Read – VIDEO VIRAL: एक लाख रुपए रिश्वत लेते आरक्षक का वीडियो वायरल

दुकानदारों में दहशत, बाजार में मची अफरा-तफरी

अग्रसेन चौक पर त्योहार के कारण उस समय भारी भीड़ थी। अचानक लगी आग से आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर सड़क से दूर भाग निकले। वहीं आसपास खड़े वाहन चालकों ने भी अपने वाहन आनन-फानन में हटा लिए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया और यातायात को सामान्य किया गया। पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि थार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। वाहन को जब्त कर जांच की जा रही है। त्योहार के बीच हुए इस हादसे से कुछ समय के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Also Read – VIRAL VIDEO: SSP ने आरक्षक को किया निलंबित, जांच के दिए निर्देश


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!