VIDEO VIRAL: डाक्टर को जान से मारने धमकी
Share on

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सिम्स छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में शनिवार तड़के जमकर हंगामा हुआ. रात में ड्यूटी में तैनात डाक्टर पर शराब के नशे में धुत भीड़ ने हमला कर दिया. अचरज की बात ये पुलिस चौकी से पुलिस गायब रही. पुलिस की ग़ैरमौजूदगी में शराबियों ने जमकर हंगामा मचाया और डाक्टर पर हमला करने की कोशिश भी की. इस घटना की video अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है.

Also Read – CG NGO Scam: ऑन रिकार्ड दफ्तर, एक हज़ार करोड़ का स्कैम


शनिवार तड़के दो बजे शराब के नशे में धुत लोगों की भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर हमला करने की कोशिश की। यह सब तब शुरू हुआ जब रात तकरीबन 1:30 बजे एक मरीज को कान से खून बहने के साथ कैज़ुअल्टी ओपीडी में लाया गया. ईएनटी विभाग की एक महिला पीजी ने मरीज की जांच की और उन्हें 5-10 मिनट इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद भीड़ डाक्टर को धमकाते हुए तुरंत मरीज का इलाज करने की बात कही. इलाज नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी.

Also Read – टीचर्स वाट्सएप ग्रुप और अश्लील वीडियो


इस बीच जब अन्य पीजी वहां पहुंचे, तो भीड़ ने उन्हें भी धमकी दी और कहा कि वे सभी को मारेंगे और हंगामा करेंगे। उन्होंने आर्टरी फोर्सेप्स भी उठाया और डॉक्टरों की ओर बढ़े। इसके बाद उन्हें पुलिस चौकी ले जाया गया, लेकिन सिम्स चौकी पर कोई पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था। एक डाक्टर ने बताया कि जब हमने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो उन्होंने हमें फिर से धमकी दी और हमारे फोन को तोड़ दिया। सिम्स में हंगामा के दौरान पुलिस गायब रही. मौके पर मौजूद डाक्टरों का कहना है कि जब पीजी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो वे भाग खड़े हुए।

Also Read – सशर्त पदोन्नति: राज्य सरकार का फैसला सही


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!