डाक्टरों का कमाल?: 6 ब्लेड खाने के बाद भी बच गया ज़िंदा
Share on

बिलासपुर। उसलापुर में रहने वाले बुजुर्ग ने आत्महत्या करने के लिए एक साथ छह ब्लेड निगल लिए। सभी ब्लेड उनके गले में फंस गए थे। इससे खाने और थूंक निगलने में परेशानी होने लगी। इसकी जानकारी होने पर स्वजन उसे अस्पताल ले गए। एक्स-रे रिपोर्ट में ब्लेड गले में फंसे होने की जानकारी मिलते ही डाक्टरों की टीम ने तत्काल आपरेशन कर बुजुर्ग की जान बचा ली है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।

Also Read – UPSC के अफसर लोकपाल के दायरे से हैं बाहर, UPSC है संवैधानिक निकाय

सिम्स के ईएनटी विभाग में पदस्थ डा विद्याभूषण साहू ने बताया कि उसलापुर में रहने वाले केपी मिश्रा(74) को रविवार की सुबह गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया। उनके मुंह से थूंक के साथ खून निकल रहा था। उन्हें कुछ भी खाने और थूंक निगलने में परेशानी हो रही थी। पूछताछ में कुछ भी बताने के बजाए मरने की बात कह रहे थे। उनकी स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने तत्काल ईएनटी के डाक्टरों को इसकी सूचना दी गई। तब डा विद्याभूषण मरीज को देखने पहुंचे। उन्होंने मरीज का एक्स रे कराने कहा। एक्स रे रिपोर्ट में पता चला कि मरीज के गले में सेविंग ब्लेड फंसे हुए हैं। उन्होंने ईएनटी के एचओडी डा आरती पांडेय को इसकी जानकारी देकर आपरेशन की तैयारी के निर्देश दिए। साथ ही इसकी सूचना एनेस्थिया विभाग की प्रमुख डा मधुमिता मूर्ति को दी गई। आपरेशन थिएटर में डा आरती पांडेय, डा विद्याभूषण साहू, डा दीपांजली, डा महादेव बारसे, डा शीतल और डा मधुमिता मूर्ति की टीम ने मरीज का आपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले आपरेशन में मरीज के गले में फंसे छह ब्लेड को निकाला गया। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है।

Also Read – चार टीचर सस्पेंड: ज्वाइनिंग में बरती लापरवाही

जरा चूक से जा सकती थी जान:

सिम्स के डा विद्याभूषण साहू ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे मरीज को अस्पताल लाया गया। तब उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। उसके गले में छह ब्लेड फंसा हुआ था। इससे कटकर खून भी निकलने लगा था। जरा सी देरी से मरीज की स्थिति और भी बिगड़ सकती थी। इसे देखते हुए तत्काल आपरेशन का निर्णय लिया गया। तत्काल वरिष्ठ डाक्टरों को इसकी जानकारी देकर टीम बनाकर आपरेशन किया गया।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!