Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

DPI ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Share on

रायपुर। मीडिया में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए डीपीआई ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे।को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Also Read – गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के आत्म मुग्ध कुलपति ने भरी सभा से साहित्यकार को भगा या, नाराज साहित्यकारों ने कार्यक्रम का कर दिया बायकॉट

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी नोटिस में लिखा है कि

“महासमुंद जिले में कक्षा चौथी के अंग्रेजी विषय की अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रश्न पूछा गया- “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?” विकल्प में शेरू के साथ राम का नाम भी शामिल था। जिला अंतर्गत संचालित प्राथमिक शालाओं के अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का निर्धारण, मुद्रण एवं वितरण की समस्त जवाबदारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की है, फिर भी आपके जिले अंतर्गत प्रश्न पत्रों को तैयार करने में गंभीर लापरवाही की गई है, जिसके कारण कक्षा चौथी के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र में पूछे गये प्रश्न में कुत्ते के नाम के विकल्प के रूप में हिन्दु धर्म के आराध्य देव भगवान राम का नाम सम्मिलित किया गया है, जो कि बहुत ही आपत्तिजनक, निंदनीय एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, जिससे शासन एवं विभाग की छवि धूमिल हुई है। आपका उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है, जो छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार है। अतः उक्त संबंध में क्यों न आपके विरूद्ध छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये ? इस संबंध में आप अपना लिखित प्रतिवाद तत्काल आज ही प्रस्तुत करें। डीपीआई ने नोटिस में साफ लिखा है,यदि जवाब निर्धारित समयावधि में प्राप्त नहीं होता है, तो आपके विरूद्ध नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!