VIDEO VIRAL: एक लाख रुपए रिश्वत लेते आरक्षक का वीडियो वायरल
Share on

बिलासपुर। रिश्वत लेते हुए आरक्षक का वीडियो वायरल हुआ है। बदमाश के परिजनों से आरक्षक रिश्वत लेते दिख रहा है । जेल नहीं भेजने के एवज में आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा मामले में जांच की बात कही गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक पचपेड़ी थाना में पदस्थ है। आरक्षक का नाम गजपाल जांगड़े है। उसने बदमाश के परिजनों से रिश्वत ली थी। आरोप है कि गुंडा बदमाश लिस्ट में नाम होने का दावा कर आरक्षक बदमाश के परिजनों पर जेल भेज देने का दबाव बनाकर रकम की मांग कर रहा था। जिससे डरे हुए परिजनों ने रुपए देना स्वीकार कर लिया। आरक्षक पैसे लेने के लिए आरोपी के घर मानिकचौरी पहुंचा था। यहां घर में ही आरक्षक ने रिश्वत की रकम ली। जिसका बदमाश के परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Also Read – NAN Scam: इनकी दिवाली जेल में, दो IAS को मिली राहत

वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि आरक्षक किस तरह कैश गिन रहा है। पैसे कम ना हो इसके लिए आरक्षक बार-बार नोट गिनते दिख रहा है। वीडियो में पैसा गिनते हुए दिखने वाले आरक्षक का नाम गजपाल जांगड़े बताया जा रहा है,जो पचपेड़ी थाना में पदस्थ हैं।

Also Read – VIRAL VIDEO: शिक्षा की जगह शॉपिंग..! बिलासपुर कॉलेज की लाइब्रेरी में साड़ी मार्केट का खुलासा

सोशल मीडिया में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया है। हालांकि राज्यपाल के बिलासपुर दौरे की वजह से पुलिस विभाग के अधिकारी प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त थे। इस मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने कहा कि वायरल वीडियो जानकारी में आया है। इसके लिए जांच करवाई जाएगी। मामले की सत्यता पाई जाती है तो निश्चित तौर पर विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!