EWS फर्जी सर्टिफिकेट, तीन मेडिकल स्टूडेंट्स का एडमिशन निरस्त
Share on

बिलासपुर। बिलासपुर की तीन छात्राओं ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जमा किया था। सर्टिफिकेट में तहसीलदार का हस्ताक्षर व सील सिक्का फर्जी मिला है। तीनों सर्टिफिकेट में हस्ताक्षर को लेकर तहसीलदार ने साफतौर पर मना कर दिया है कि उसका हस्ताक्षर नहीं है। डीएमई ने तीनों छात्राओं को 8 सितंबर तक सही प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने और लिखित स्पष्टीकरण देने का मौका दिया था। लेकिन निर्धारित समय सीमा तक तीनों छात्राएं प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं करा सकीं। डीएमई ने सुहानी सिंह, श्रेयांशी गुप्ता और भव्या मिश्रा का एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश को निरस्त कर दिया है। अब वे इस साल किसी भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं ले सकेंगी।

Also Read – पूजा खेड़कर 3.0, छत्तीसगढ़ में एक नहीं तीन-तीन खेड़कर

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
कलेक्टर संजय अग्रवाल का कहना है, तीनों स्टूडेंट्स द्वारा पेश किए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के अलावा परिवार की आर्थिक स्थिति की भी पड़ताल की गई है। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आईडी का गलत व अनुचित इस्तेमाल करते हुए तीनों स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट जारी किया गया है। इस संबंध में सर्टिफिकेट को फर्जी घोषित करने की कार्रवाई बिल्कुल सही है। फर्जीवाड़ा करने वालों की जांच चल रही है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read – फर्जी EWS सर्टिफिकेट से मेडिकल कालेज में एडमिशन, तहसील कार्यालय के संदेही क्लर्क को नोटिस, कार्यालय से जरुरी डाक्यूमेंट्स गायब


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!