Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना किया तो कर दिया मर्डर

Share on

भिलाई। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई में दीपावली की रात एक बुजुर्ग का मर्डर हो गया। बैरागी मोहल्ला पावर हाउस क्षेत्र में दो युवक फटाका फोड़ रहे थे। सामने वाले घर की महिला ने उनके घर के सामने पटाखा फोड़ने से मना किया। इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू गया। युवक महिला से गाली गलौज करने लगे। बीच बचाव करने आए महिला के ससुर को धारदार हथियार से वारकर मार डाला। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

Also Read – फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर किसानों से ठग लिए 6 करोड़

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। आरोपियों में एक युवक ने कटर से वार किया, इस दौरान दूसरे युवक ने बुजुर्ग का हाथ पकड़कर रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि पिता गणेश बैरागी परिवार के साथ खाना खा रहे थे। तभी मोहल्ले के ही युवकनसंजय और शुभम घर के बाहर पटाखा फोड़ रहे थे।

मना करने पर झगड़ा करने लगे। दोनों युवकों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे कटर लहराते हुए दौड़ाया। घबराई महिलाकिसी तरह घर के अंदर आ गई। दोनों आरोपी पीछे-पीछे घर में घुस गए। गणेश बैरागी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गणेश बैरागी को जान से मारने की धमकी दी।

Also Read – दो प्रहरी बर्खास्त: जेल के भीतर कैदी का कसरत करते वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

अचानक संजय ने अपने हाथ में रखे कटर से गणेश बैरागी के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस दौरान शुभम ने गणेश का हाथ पकड़ रखा था ताकि वे बच न सकें। गणेश बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में मृतक की पत्नी कांति बैरागी, बुआ कमला बैरागी, बेटियां लक्ष्मी, लक्खी, ज्योति और नंदा बैरागी सहित अन्य परिजनों ने पुलिस को बयान दिया है।पुलिस ने आरोपी संजय और शुभम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Also Read – पुलिस-कमिश्नर बनने की दौड़ में 4 IPS, एक नवंबर से आएगा अस्तित्व में?


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!