हेड मास्टर सस्पेंड: BEO से गालीगौलच करना पड़ा भारी
Share on

बलौदाबाजार। शिक्षिका को रिलीव करने को लेकर हेड मास्टर और बीईओ के बीच जमकर विवाद हो गया। हेड मास्टर ने बीईओ को उसके चेंबर में घुसकर गालियां दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने जांच टीम बैठाई थी। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद डीईओ ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया है। मामला कसडोल ब्लाक का है।

कसडोल बीईबो अरविंद ध्रुव के कार्यालय में घुसकर शासकीय प्राथमिक शाला मोहतरा के हेड मास्टर साहू ने गाली-गलौज की और धमकी भी दे दी। कसडोल ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह में सुशील साहू की पत्नी विनीता साहू शिक्षिका है। युक्तियुक्तकरण के चलते प्रभावित शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शासन के निर्देश पर अधिकांश शिक्षकों ने अपनी नई पदस्थापना में जॉइनिंग दे दी है। शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह में पदस्थ शिक्षिका विनीता साहू ने अपने नए पदस्थापना स्कूल वीर नारायणपुर में जॉइनिंग नहीं दी थी और ना ही अपने पुराने स्कूल से रिलीव हुई थी।

Also Read – सुप्रीम फैसला: सुनवाई योग्य है 20 हजार रुपये से अधिक के चेक बाउंस का मामला

विनीता साहू के पति सुशील कुमार साहू 18 जुलाई को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। वे शासकीय प्राथमिक शाला मोहतरा में प्रधान पाठक है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद ध्रुव के साथ रिलीव करने के विवाद में गाली गलौज कर उन्हें धमकी दे दी। सहायक शिक्षिका विनीता साहू के युक्तियुक्तकरण के तहत स्थानांतरण होने पर कार्यमुक्ति एवं वेतन आहरण की प्रक्रिया में अड़चन डालते हुए धमकाया गया। इसका वीडियो भी तब कार्यालय के किसी कर्मचारी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बीईओ अरविंद ध्रुव ने घटना की शिकायत कलेक्टर और डीईओ से की थी। शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था।

जांच टीम की रिपोर्ट में प्रधान पाठक सुशील साहू के द्वारा अनुशासनहीनता एवं अमर्यादित व्यवहार करने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के आधार पर डीईओ डॉ संजय गुहे ने शासकीय प्राथमिक शाला मोहतरा (ह) के प्रधान पाठक सुशील साहू को अनुशासनहीनता एवं अमर्यादित व्यवहार के चलते सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित बीईओ कार्यालय निर्धारित किया गया है।

Also Read – ED Raid: इलेक्ट्रानिक डिवाइस, डाक्यूमेंट्स जब्त


Share on

Related Posts

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Share on

Share onCG Transfer News: सारंगढ़। कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने एक आदेश जारी कर पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल का तबादलाशासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है।


Share on
Read More

CG High Court News: जल जीवन मिशन के कामकाज में लापरवाही और लेटलतीफी को लेकर डिवीजन बेंच ने जताई नाराजगी और ये कहा।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। हाई कोर्ट के स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका की चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। पीआईएल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Read More »

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!