जमीन विवाद में टीआई लाइन अटैच, SSP की कड़ी कार्रवाई
Share on

बिलासपुर। जमीन विवाद में बिलासपुर जिले के सरकंडा टीआई को एसएसपी रजनेश सिंह ने लाइन अटैच कर दिया है। सरकंडा टीआई निलेश पांडेय के खिलाफ जमीन विवाद में एक पक्ष का साथ देने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया है।

सरकंडा थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। एक भाई ने जमीन में बाउंड्री बना ली थी। इस मामले में एक पक्ष की तरफ से सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडे ने थाने की पेट्रोलिंग पार्टी भेजकर बल उपलब्ध कराया था। इस बात की शिकायत दूसरे भाई ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से की थी। शिकायतकर्ता के पक्ष के अधिवक्ता ने एसएसपी से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत करवाते हुए बताया कि इस मामले में कोर्ट से कोई आदेश जारी नहीं होने के बाद भी सरकंडा थाना प्रभारी ने दूसरे पक्ष को पुलिस बल भेजकर बाउंड्रीवाल खड़ा करने के लिए मदद पहुंचाया था।

Also Read – बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार इंस्पेक्टर सहित कई अफसरों का तबादला

शिकायत को गंभीरता से ले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय को लाइन अटैच कर दिया है। पांडेय की जगह सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्या को सरकंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सकरी थाने में लाइन में पदस्थ विजय कुमार चौधरी को थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है।

बता दे कि दिवाली के दूसरे ही दिन बुधवार 24 अक्टूबर को एसएसपी ने 44 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया था। जारी आदेश में 31 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के नाम ट्रांसफर लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा 13 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, एएसआई का तबादला आदेश जारी किया गया है।

Also Read – IPS पर यौन शोषण का आरोप


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!