Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

झूम बराबर झूम…. ये नशे की रंगीनियत है: आधी रात क्लब में कुछ इस अंदाज में नजर आ रहे यूथ

Share on

दुर्ग। नशे की रंगीनियत कहें या फिर ख्वाबों की दुनिया। वीडियो देखने से यह साफ हो रहा है कि रात के अंधेरे में क्लबों की रौशनी के बीच रंगीनियत में डुबे यूथ को देखा जा सकता है। आधी रात के बाद भी क्लब में अंंधेरे के चिरने वाली रौशन चमकती रही। म्यूजिक के साथ नशे में मदमश्त यूथ कुछ इसी अंदाज में झूमते रहे और नाचते रहे। पुलिस जब आई तब नशा मानों हिरण हो गया और फिर जो हुआ सब पुलिस ने किया।

Also Read – विधायक सुशांत की ध्वजा यात्रा: बेलतरा के 51 गांवों और 12 शहरी क्षेत्र में करेंगे पदयात्रा

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

भिलाई के जुनवानी सूर्या लिस्टोमेनिया क्लब एंड किचन में आधी रात के बाद भी यूथ को शराब परोसी जा रही थी। आधी रात का मतलब ही साफ है कि सब कुछ नियमों से अलग हो रहा था। मतलब साफ है, ला एंड आर्डर की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। नशे में मदमस्त हाई प्रोफाइल युवाओं के कदम बहक रहे थे या थिरक रहे थे, ये तो वही जाने। इसी दौरान पुलिस ने होटल में रेड मार दी। पुलिस की रेड के बाद नशे में झूम रहे युवक और युवतियां पीछे से दरवाजे से भागे। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में रेड के बाद क्लब के प्रबंधन को नोटिस जारी कर पुलिस ने जवाब मांगा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

एएसपी की टीम ने रात तकरीबन एक बजे बल के साथ लिस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दबिश दी। उनके साथ में सुपेला टीआई और एक दर्जन से अधिक जवान भी थे। क्लब का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खटखटाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर महफिल सजी थी। युवक और युवतियों को शराब परोसा जा रहा था। पुलिस को देखकर कई युवतियां मुंह छुपाकर भागने लगी। मैनेजर गणेश अन्ना ने पूछताछ में सफाई देते हुआ कहा कि दिन के 12 बजे से रात 12 बजे तक का लाइसेंस है। क्लब बंद कर दिया गया था। सिर्फ बिलिंग का काम चल रहा था। कुछ गेस्ट थे, जो बिलिंग कराकर बैठे थे। मैं चार साल से काम कर रहा हूं। यहां नशा नहीं परोसा जाता है।

Also Read – छत्तीसगढ़ में 1,22584 फर्जी बीपीएल राशन कार्डधारी: 11 जिलों में आंकड़ा और भी ज्यादा

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

बार संचालक को नोटिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन का आदेश है कि 11 बजे तक शटर गिरा देना है। लेखाजोखा कर 12 बजे बंद कर देना है। लेकिन लिस्टोमेनिया 1 बजे रात तक खुला था। अब तक तीन बार कार्रवाई हो चुकी है। आबकारी विभाग ने रेड मारकर 52 पेटी शराब क्लब से बरामद किया था। दूसरी बार पुलिस और आबकारी विभाग दोनों ने संयुक्त रूप से रेड मारा था। पुलिस ने बताया कि लेस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दुर्ग, भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव तक के कपल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कारों को सूर्या मॉल के बाहर ही नो-पर्किंग में खड़ी की थी। पुलिस टीम ने समझाइश देकर कस्टमरों को छोड़ा है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक संचालित होने के चलते लिस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दबिश देकर वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई है। बार संचालक को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब आने पर कार्यवाही की जाएगी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!