सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक आटो ड्राइवर का घिनौना करतूत सामने आया है। बस छूटने पर महिला ने घर पहुंचने के लिए आटो किया। बीच रास्ते में आटो ड्राइवर की नियत बिगड़ गई। रात का समय था और सड़कें सुनसान। उसने मौके का फायदा उठाने की सोची। नशे में धुत आटो चालक ने महिला से किस मांगा।
Also Read – समान काम का मिलेगा समान वेतन, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया निर्देश
महिला ने उसे झिड़का और अनहोनी की आशंका से आटो से कूदकर भागने लगी। भागते वक्त वह गड्ढे में गिर गई। पीछा कर रहे आटो चालक पहुंचा और महिला से रेप की कोशिश की। महिला ने उसकी करतूत सबका बताने की धमकी दी। आटो ड्राइवर ने महिला से मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को स्कूल के पास फेंककर वह भाग गया था। पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

क्या है पूरी घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोनवाही की रहने वाली सुरमिला राजवाड़े (37) सब्जी बेचती थी। लटोरी से रोज बस से अंबिकापुर जाती थी। सब्जी बेचने के बाद रात 9-10 बजे तक घर लौटती थी। रात में सोनवाही चौक में उसका पति रोज लेने पहुंचता था। वह उसके आने से पहली ही चौक में पहुंच जाता था और पत्नी का इंतजार करते रहता था।
Also Read – रिश्वतखोर पटवारी व आपरेटर रंगेहाथों पकड़ाए
रोज की तरह सुरमिला 25 अक्टूबर 2025 को सब्जी बेचने के लिए सुबह घर से अंबिकापुर के लिए निकली। पति हुकुम साय सुरमिला को लेने के लिए रात में सोनवाही चौक पहुंचा। आधी रात तक वह सुरमिला का इंतजार करते चौक पर खड़े रहा। पत्नी की सलामती की चिंता करते वह निराशमन से घर लौटा। दूसरे दिन सुबह उठा और पत्नी की खोजबीन शुरू कर दी।सुबह तकरीबन 8 बजे उसे पत्नी के शव मिलने की जानकारी मिली।
गड्ढे में मिली थी महिला की लाश
रविवार को सोनवाही चौक के स्कूल मैदान में बच्चे खेल रहे थे। बच्चों को गड्ढे में लाश दिखी। बच्चों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने लटोरी पुलिस चौकी को गड्ढे में लाश मिलने की जानकारी दी। लटोरी पुलिस चौकी प्रभारी अरूण गुप्ता की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने महिला की पहचान की तो पता चला कि शव सोनवाही निवासी सुरमिला राजवाड़े की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने ग्राम सोनवाही के आसपास के इलाके, आने-जाने वाले रास्तों और चौक-चौराहों के दुकानदारों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला आखिरी बार एक ऑटो में बैठकर घर की ओर जा रही थी।
Also Read – कोल और फ्लाई ऐश की गाड़ियां हो कवर्ड, PWD को हाई कोर्ट में पेश करना होगा रोड मैप
पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के बताए हुलिया के अनुसार अंबिकापुर, सूरजपुर, विश्रामपुर और आसपास के इलाकों में कई ऑटो चालकों से पूछताछ की। लोगों से पूछताछ और सबूतों की मदद से पुलिस ने संदिग्ध ऑटो ड्राइवर राहुल कुशवाहा (30) को पकड़ लिया। राहुल मूल रूप से सरगुजा जिले के ग्राम रजबांध सलका का रहने वाला है। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में रह रहा था। पुलिस ने जब राहुल से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
Also Read – सुपारी किलर को किसने किया हॉयर, किसने निभाई असली किरदार
आरोपी ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात वह शराब के नशे में था। वह रात करीब 10:30 बजे अंबिकापुर से लौटते समय सुरमिला राजवाड़े को ऑटो में बैठाकर ला रहा था। सोनवाही चौक के पास उसने महिला से किस मांगा। उसने किस देने से मना कर दिया। इसके बाद वह ऑटो से कूदकर भागने लगी और गड्ढे में जा गिरी। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस पर महिला ने विरोध किया और धमकी दी कि उसकी करतूत लोगों को बताएगी। इसके बाद आरोपी ने महिला से मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी।








