पुलिस सैलरी पैकेज बना मददगार, SSP ने सौंपा चेक कांस्टेबल के नॉमिनी को मिला एक करोड़
Share on

बिलासपुर। कांस्टेबल रामनारायण के परिजनों के बिलासपुर जिले के SSP रजनेश सिंह मददगार बनकर सामने आये हैं। सड़क दुर्घटना में मौत के बाद कांस्टेबल के नॉमिनी को एक करोड़ का चेक जारी किया है। पुलिस सैलरी पैकेज से मदद पहुंचाई गई है।

कांस्टेबल रामनारायण के परिजनों के बिलासपुर जिले के SSP रजनेश सिंह मददगार बनकर सामने आये हैं। सड़क दुर्घटना में मौत के बाद कांस्टेबल के नॉमिनी को एक करोड़ का चेक जारी किया है। पुलिस सैलरी पैकेज से मदद पहुंचाई गई है। बिलासपुर में जिला पुलिस बल के आरक्षक रामनारायण सिंह के नॉमिनी को पुलिस सैलरी पैकेज से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता राशि कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत के बाद दी गई। भारतीय स्टेट बैंक SBI के शाखा प्रबंधक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। आरक्षक रामनारायण सिंह की मौत 5 अप्रैल को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी में एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। इस घटना के बाद कोनी थाने में मर्ग कायम कर जांच की गई थी और फिर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरक्षक रामनारायण सिंह का नंबर 558 था।

Also Read – CBI ने कहा: CGPSC घोटाले के मास्टर माइंड हैं पूर्व चेयरमैन सोनवानी

एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज में नॉमिनी को बीमा राशि का प्रावधान
भारतीय स्टेट बैंक के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दुर्घटना के कारण मौत, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर नॉमिनी को बीमा राशि देने का प्रावधान है। पुलिस विभाग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इस पैकेज के लिए अनुबंध किया है। इस अनुबंध के अंतर्गत, सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत होने पर अधिकतम 1 करोड़ रुपए का क्लेम प्राप्त किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने रामनारायण सिंह के नॉमिनी को बीमा राशि दिलाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक को निर्देशित किया था।

SSP के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स.उ.नि. (अ) सुरेश कुमार पटेल ने मृत आरक्षक की पत्नी के माध्यम से सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी करवाईं। मृतक आरक्षक रामनारायण सिंह की पत्नी पूनम सिंह ठाकुर और पुत्र सुरेंद्र सिंह ठाकुर को भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा यह एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया।

Also Read – कर्मचारियों के हित मे हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: सहायक प्रध्यापक का निलंबन किया रद्द


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!