राज्यपाल की अटकलों को डा रमन सिंह ने किया खारिज और ये कहा……..
Share on

BJP Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा रमन सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने की चल रही अटकलबाजी पर फूल स्टाप लगा दिया है। स्पीकर डा सिंह ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में भला हूं। विधानसभा अच्छे ढंग से चल रहा है। छत्तीसगढ़ में पक्ष और विपक्ष दोनों की राजनीति ठीक चल रही है। जब स्पीकर की भूमिका निष्पक्ष रहती है तो विधानसभा अच्छा चलता ही है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व विधानसभा के अध्यक्ष डा रमन सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में अच्छे से हूं। विधानसभा का संचालन भी बेहतर ढंग से हो रहा है। वे ये कहने से भी नहीं चूके कि जब विधानसभा अध्यक्ष निष्पक्ष भाव से सदन का संचालन करते हैं तो विधानसभा ठीक ढंग से चलती है। बीते डेढ़ वर्ष के दौरान यह सभी ने देखा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि पक्ष विपक्ष की राजनीति बेहतर ढंग से चल रही है।

विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। आरएसएस के सरसंघचालक डा मोहन भागवत के साथ उन्होंने सिम्स आडिटोरियम में विमोचन समारोह में शामिल हुए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने राज्यपाल बनाए जाने के अटकलों पर विराम लगा दिया। वे बोले छत्तीसगढ़ में वे भले से हैं। यहां की राजनीति को उनको रास आ रही है। फिलहाल राज्यपाल बनाए जाने की संभावनाओं पर विराम लगा दिया। वे यह भी बोले कि मीडिया वाले अपने हिसाब से यह चलाते रहते हैं। इसमें सच्चाई नहीं है। वे फिर बोले,मेरा आग्रह है कि मुझे छत्तीसगढ़ में ही रहने दीजिए।

0 छत्तीसगढ़ में 14 मंत्री, डा रमन बोले न्यायालय पर रखें भरोसा

छत्तीसगढ़ में संवैधानिक व्यवस्थाओं के विपरीत 14 मंत्री बनाए जाने के सवाल पर स्पीकर डा रमन सिंह ने कहा कि इस मामले में जो लोग बोल रहे हैं उन्हें न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए। हरियाणा में बीते पांच छह साल से इसी फार्मूले के आधार पर 14 मंत्री काम कर रहे हैं। 13.5 की जगह 14 मंत्रियों की व्यवस्था चल रही है। इसे लेकर कोई कोर्ट में जा रहा है तो जाना चाहिए। लेकिन न्यायालय का फैसला अंतिम होगा, इसमें चिंता की कोई बात नहीं। विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह फिर बोले कैबिनेट में 14 मंत्री रहे तो यह अच्छा ही है।


Share on

Related Posts

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Share on

Share onCG Transfer News: सारंगढ़। कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने एक आदेश जारी कर पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल का तबादलाशासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है।


Share on
Read More

CG High Court News: जल जीवन मिशन के कामकाज में लापरवाही और लेटलतीफी को लेकर डिवीजन बेंच ने जताई नाराजगी और ये कहा।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। हाई कोर्ट के स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका की चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। पीआईएल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Read More »

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!