रणबीर सिंह मरहास ने अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
Share on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में राज्य शासन के अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विधि विधायी विभाग को त्यागपत्र सौंप दिया है। विधि विधायी विभाग के सचिव को सौंपे त्यागपत्र में कारण का उल्लेख नहीं किया है। महाधिवक्ता पद से प्रफुल्ल भारत के इस्तीफ़े और नए महाधिवक्ता के रुप में विवेक शर्मा की नियुक्ति के बाद से ही कयास लगस्या जा रहा था कि महाधिवक्ता कार्याकय में जल्द रद्दोबदल होगा। मरहास केत्यागपत्र को इसी नजरिये से देखा जा रहा है।

Also Read – अर्सलान मर्डर मिस्ट्री और अब राहुल लापता, यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

यह लिखा गया है पत्र में

विधि विधायी विभाग के सचिव को संबोधित करते हुए लिखे पत्र में इस्तीफे का कारण का कोई उल्लेख नहीं है। पत्र में लिखा है कि “मैं अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद से अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से प्रस्तुत कर रहा हूँ, जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। पिछले दो वर्षों से इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। इस अवधि के दौरान मुझे राज्य के विधिक मामलों में योगदान देने, विभिन्न न्यायालयों में शासन का प्रतिनिधित्व करने तथा समर्पित सहयोगियों के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। शासन द्वारा मुझ पर प्रदत्त विश्वास और सहयोग के लिए मैं आभारी हूँ, जिसके कारण मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अपनी सर्वोत्तम क्षमता से कर सका। मेरा विश्वास है कि मैंने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है, अतः अब पद से हटने का यह उपयुक्त समय है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!