Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

शराबी शिक्षक को जेडी ने किया निलंबित, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो हुआ था वायरल

Share on

बिलासपुर। शराबी शिक्षक को जेडी, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। डीईओ की अनुशंसा के बाद जेडी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। देखें जेडी का आदेश।

जेडी द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के पत्र सात नवंबर 2025 के अनुसार हितेन्द्र तिवारी, प्रभारी प्रधान पाठक (मूल पद शिक्षक एल.बी.) शासकीय पू. मा.वि. नेवारी, वि.खं. मस्तूरी जिला बिलासपुर द्वारा शराब सेवन कर शाला में कर्तव्य पर उपस्थित होना पाया गया हैं। शराब सेवन किये हुए स्थिति में तिवारी का वीडियो ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच से प्राप्त हुआ हैं। उक्त घटना से नेवारी ग्रामवासी आकोश में हैं।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – शराब के नशे में आता था स्कूल, गुटखा खाने का भी है शौकीन, डीईओ ने किया निलंबित

हितेन्द्र तिवारी का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर से प्राप्त प्रस्ताव एवं छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत हितेन्द्र तिवारी, शिक्षक एल. बी. शास.पू.मा.शाला नेवारी, वि.खं. मस्तुरी को निलंबित किया जाता हैं तथा इनका मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी जिला बिलासपुर नियत किया जाता हैं। निलंबन अवधि में हितेन्द्र तिवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता

क्या है मामला

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

मस्तूरी ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला नेवारी में प्रधान पाठक के पद पर हितेंद्र तिवारी पदस्थ थे। अक्सर वह शराब के नशे में स्कूल आते हैं। गुरुवार को भी वह शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे। कुछ देर बाद इसी हालत में लड़खड़ाते हुए स्कूल से बाहर निकल गए। उन्हें देखकर बच्चे भी उनके पीछे हो लिए थे। वह इतने नशे में थे कि अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। बाहर आते ही वह लड़खड़ा कर स्कूल परिसर में ही जमीन पर गिर पड़े। शराबी शिक्षक को बच्चों ने संभाला पर वह दोबारा गिर पड़े। इसका वीडियो स्कूल के पास मौजूद किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Also Read – काम के बहाने महिला से हेड मास्टर करने लगा छेड़छाड़, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शराबी शिक्षक के हरकतों की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे। ग्राम नेवारी के सरपंच प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने इसकी शिकायत बीईओ से लिखित में की थी। शिकायत में उन्होंने बताया है कि प्रधान पाठक हितेंद्र तिवारी अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं। इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को सूचना दी गई है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आदेश की इनको दी जानकारी

  • संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।
  • जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर।
  • विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी, जिला बिलासपुर।
  • प्रधान पाठक शास.पू.मा.वि. नेवारी, वि.खं. मस्तुरी जिला-बिलासपुर।
  • कार्यालयीन खंड प्रभारी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!