VIRAL VIDEO: शिक्षा की जगह शॉपिंग..! बिलासपुर कॉलेज की लाइब्रेरी में साड़ी मार्केट का खुलासा
Share on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के पीजीबीटी कॉलेज में इन दिनों एक अलग ही “क्लास” चल रही थी — किताबों की नहीं, बल्कि साड़ियों की। कॉलेज की लाइब्रेरी, जहाँ छात्रों को पढ़ाई करनी चाहिए थी, वहां अचानक साड़ियों की दुकान सज गई। शिक्षण कार्य के दौरान महिला प्राध्यापक पढ़ाने के बजाय खरीदारी में व्यस्त नजर आईं, और नतीजा ये हुआ कि छात्राएं क्लासरूम से बाहर सड़कों पर घूमती दिखीं।

Also Read – VIRAL VIDEO🛑: शराबी शिक्षक: क्लास रूम में उतारे कपड़े

दरअसल, शासकीय उन्नत शिक्षण महाविद्यालय (पीजीबीटी) में बीएड और एमएड के करीब 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसी कॉलेज की प्राचार्य मीता मुखर्जी ने एक साड़ी विक्रेता को कॉलेज परिसर में बुला लिया। विक्रेता सीधे लाइब्रेरी पहुंचा और वहां अपनी साड़ियों की दुकान सजा दी। इसके बाद महिला प्राध्यापिकाएं क्लास छोड़कर एक-एक कर लाइब्रेरी पहुंचीं और खरीदारी में जुट गईं। कुछ देर में पूरा माहौल “शॉपिंग ज़ोन” में बदल गया।

छात्रों के अनुसार, क्लासरूम में अध्यापक नहीं थे, इसलिए कई छात्राएं और छात्र कॉलेज कैंपस के बाहर घूमते नजर आए। जिस समय पढ़ाई चलनी थी, उसी वक्त शिक्षक लाइब्रेरी में साड़ी की पसंद में व्यस्त थे।

Also Read – शराबी शिक्षक सस्पेंड

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

घटना का वीडियो कॉलेज के ही किसी स्टाफ सदस्य या छात्र ने अपने मोबाइल से बना लिया। वीडियो में प्राचार्य और कई महिला प्राध्यापक साड़ियाँ चुनते और खरीदारी करते नजर आ रही हैं। यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और लोगों ने सवाल उठाए कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की दुकान कैसे लग सकती है?

कई यूज़र्स ने लिखा — “जहाँ किताबें रखी होनी चाहिए, वहाँ अब साड़ियाँ टंगी हैं।”
कुछ लोगों ने मज़ाक में कहा — “ये है नई तरह की ‘फैशन क्लास’।”

Also Read – NAN Scam: इनकी दिवाली जेल में, दो IAS को मिली राहत

हालाँकि, अब तक कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन वीडियो के वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने भी पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है।


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!