Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

शिक्षकों की क्रमोन्नति से जुड़ी याचिका पर आया हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Share on

बिलासपुर। शिक्षकों के क्रमोन्नति और पदोन्नति से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई पूरी हो गई है। वर्ष 2016-17 से लंबित क्रमोन्नति और पदोन्नति पाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। याचिका की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच में हुई। हाई कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. बता दें दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था।

शिक्षकों के क्रमोन्नति और सेवा संबंधी लाभों को लेकर शिक्षक रामनिवास साहू ने याचिका लगाई थी। रामनिवास साहू शिक्षक क्रमोन्नति मामले में चर्चित सोना साहू के हसबैंड है उन्होंने अपनी याचिका में सोना साहू की तर्ज पर क्रमोन्नति और 2016–17 से लंबित पदोन्नति दिए जाने की मांग की है। जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई में क्रमोन्नति और पदोन्नति की दोनों मांगे खारिज कर दी गई।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – CJI Justic Suryakant Oath: देश के 53 वें सीजेआई बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति ने दिलाई भारत के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

याचिकाकर्ता रामनिवास साहू ने खुद उपस्थित होकर पैरवी की और दलीलें रखी। सरकार की क्रमोन्नति नीति और नियमों पर तर्क प्रस्तुत किए गए। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सिंगल बेंच ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है.


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!