Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम का आयोजन: 16 नवंबर को होगा सामूहिक उपनयन संस्कार

Share on

बिलासपुर। नगर की सामाजिक संस्था सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम की मासिक बैठक संस्था के सदस्य रेवांचद रेलवानी के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में 16 नवंबर को होने वाले सामूहिक उपनयन संस्कार के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंधु अमर धाम आश्रम चकरभाठा के संत सांई लाल दास जी शामिल होंगे और उनके सानिध्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

Also Read – यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक 30 जुलाई से खा रहा जेल की हवा

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

महामंत्री जगदीश जज्ञासी ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अनेक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील ओटवानी, विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ललित माखीजा, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत कार्यकारी अध्यक्ष हरीश भागवानी, पूज्य सिंधी पंचायत भक्त कंवर राम नगर अध्यक्ष गोपाल सिंधवानी एवं स्वागताध्यक्ष संस्था के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कलवानी विशेष रूप से शामिल होंगे। उपनयन संस्कार के लिए बच्चों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है।

Also Read – जल संसाधन विभाग के दैवेभो व संविदा कर्मचारियों को मिलेगा EPF एक्ट का लाभ, 45 दिनों के भीतर लागू करना होगा EPF सर्कुलर

इनकी रही उपस्थिति

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

डॉक्टर हेमंत कलवानी, नानक पंजवानी, डॉ. रमेश कलवानी, प्रकाश जज्ञासी ,नरेंद्र नागदेव, जगदीश जज्ञासी ,लक्ष्मण दयालानी, अशोक हिंदूजा, रेवाचंद रेलवानी ,श्रीचंद दयालनी, झामनदास अघीजा, भगवान दास चंदानी, कन्हैया आहूजा, दयाराम लालवानी, राजकुमार संतवानी, दशरथ ठारवानी, दीपक शाहनी,राजकुमार मनसुखानी सहित बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही।

Also Read – छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को दिया दिवाली गिफ्ट


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!