Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

एसआईआर में लापरवाही, कलेक्टर ने शिक्षिका को किया निलंबित

Share on

बिलासपुर। एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने और ड्यूटी से इनकार करने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका की बीएलओ ड्यूटी लगाई गई थी,पर शिक्षिका ने बीएलओ का कार्य करने से इनकार कर दिया। अनुशासनहीनता मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षिका को निलंबित किया है।

Also Read – सुरक्षा बलों ने टॉप नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा,उसकी पत्नी व पांच अन्य नक्सली को उतारा मौत के घाट

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण और सुधार के संबंध में नियोजित अधिकारी कर्मचारी के द्वारा कार्य किया जा रहा है। कार्य पूरा हाेते तक ये सभी अधिकारी व कर्मचारी चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहेंगे। इनकी छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बिलासपुर द्वारा सात नवंबर को आदेश जारी कर कविता बनर्जी शिक्षिका स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला बिलासपुर को बीएलओ कार्य हेतु आदेशित किया गया था। उनके द्वारा बीएलओ कार्य करने से इंकार कर दिया गया।

Also Read – ट्रेन एक्सीडेंट की चश्मदीद गवाह की बयानी सामने खड़ी थी मौत,इमरजेंसी ब्रेक भी लगाई

बिलासपुर एसडीएम और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष साहू के द्वारा कलेक्टर को 15 नवंबर को प्रस्ताव भेजकर कविता बनर्जी शिक्षिका स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला बिलासपुर को निर्देशों की अवहेलना किए जाने के फल स्वरुप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत कुमारी कविता बनर्जी के निलंबन का प्रस्ताव भेजा। एसडीएम के प्रस्ताव पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने कविता बनर्जी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में कविता बनर्जी का मुख्यालय बीईओ कार्यालय बिल्हा जिला बिलासपुर नियत किया गया है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!