IMG_5401
कोल स्कैम: IAS ने प्रापर्टी में किया इन्वेस्ट
Share on

रायपुर। 570 करोड़ से अधिक के कोल घोटाले से मिले रकम को IAS से लेकर नेताओं ने अपने अपने तरीके से इन्वेस्ट किया है। ED की चार्जशीट के अनुसार आईएएस अफसरों ने घोटाले से मिले रकम से प्रापर्टी बनाई। नेताओं ने अधिकांश रकम चुनाव में खर्च कर दिए। एक नेताजी ने पत्नी के लिए हर भी खरीदा है।

छत्तीसगढ़ कोल लेव्ही घोटाला में ED की चार्जशीट में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। 570 करोड़ के घोटाले में 8 नेता और चुनिंदा अफसर सबसे ज्यादा फायदे में रहे। घोटाले की रकम से अफसरों और नेताओं ने बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी खरीदी। ज्वेलरी में भी इन्वेस्ट किया। चुनाव में लाखों रुपए खर्च किये।

Also Read – EOW के बड़े अफसर फंसे! CJM ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

स्पेशल कोर्ट में पेश ED की चार्जशीट के अनुसार कोल लेव्ही स्कैम के मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी से सौम्या चौरसिया ने 169 किश्तों में 31 करोड़ लिए, निलंबित IAS रानू साहू ने 13 किश्त में 5.52 करोड़ रुपए लिए। विधायक देवेंद्र यादव को 11 किश्तों में 3 करोड़ रुपए मिले। देवेंद्र यादव ने घोटाले के एवज में मिली रकम को खैरागढ़ उप चुनाव और UP चुनाव में खर्च किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय को 2 किश्त में 46 लाख रुपए मिला। 42 लाख को UP चुनाव में खर्च किया। 4 लाख रुपए में रायपुर एक ज्वेलरी शॉप से पत्नी के लिए 60 ग्राम सोने की हार खरीदा।

कोल वाशरी और ट्रांसपोर्टर्स से वसूली के बाद सूर्यकांत तिवारी अपने कर्मचारियों के माध्यम से अफसरों और नेताओं तक रकम डिलीवर किया। लेनदेन में निखिल चंद्राकर की भूमिका सबसे अहम रही। अधिकांश लोगों तक इसी ने निखिल ने ही रकम पहुंचाए।

Also Read – Collector SP Conference: अपराधियों में दिखे वर्दी का ख़ौफ़

कोल स्कैम को इस तरह दिया गया अंजाम

  • सूर्यकांत तिवारी (मास्टरमाइंड): कोल वॉशरी, ट्रांसपोर्टर्स से वसूली। निखिल चंद्राकर को कैश डिलीवरी बॉय बनाया। ये अलग-अलग ठिकानों पर पैसै भेजता था।
  • सौम्या चौरसिया (पूर्व CM की उप सचिव): सूर्यकांत के कहने पर निखिल पैसे पहुंचाता था। सूर्यकांत के कहने पर कोल माइंस केअफसरों को फोन करती थी। काम करने ऑर्डर देती थी।
  • रानू साहू (सस्पेंड IAS): सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी के कहने पर उनको बताए काम को पूरा कराती थी। इसके बदले सूर्यकांत तिवारी अपने कर्मचारियों के माध्यम से पैसे दिलवाता था।
  • देवेंद्र यादव (कांग्रेस विधायक): सूर्यकांत तिवारी से पैसों को लेकर डायरेक्ट डील। निखिल चंद्राकर ने देवेंद्र तक पैसे पहुंचाए। पैसों को UP चुनाव और खैरागढ़ उपचुनाव में खपाया।
  • चंददेव राय (पूर्व विधायक): सूर्यकांत से पैसों को लेकर डायरेक्ट डील। निखिल चंद्राकर ने चंद्रदेव तक पैसे पहुंचाए। पैसों को चुनाव में खर्च किया। पत्नी के लिए गहने भी खरीदे।
  • विनोद तिवारी (कांग्रेस नेता): सूर्यकांत तिवारी से पैसों को लेकर डायरेक्ट डील। निखिल चंद्राकर ने विनोद तक पैसे पहुंचाए। खैरागढ़ चुनाव में पैसों को खर्च किया।
  • आरपी सिंह (कांग्रेस प्रवक्ता): सूर्यकांत तिवारी से पैसों को लेकर डायरेक्ट डील। कई बार पैसे लिए। पत्रकारों को शराब पिलाना, विधायकों को पार्टी देने का काम।

पैसा आता कहां से था ?

ED की चार्जशीट के अनुसार कोल स्कैम का मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने वालों से वसूली का काम करता था। कोल वाशरी संचालकों से 100 रुपए प्रति टन और वाशरी से कोयला निकलने पर 25 रुपए प्रति टन अतिरिक्त ट्रांसपोर्टिंग शुल्क वसूला जाता था। कोयले व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी को 2 बार कमीशन देते थे। कोरबा और रायगढ़ में वसूली के लिए अलग से ऑफिस खोला गया था। वसूली की रकम सूर्यकांत तिवारी ही रखता था। नेताओं और अफसरों को डील के मुताबिक कैश भेजता था।

Also Read – BharatMala Project Scam: 43 करोड़ का प्रोजेक्ट स्कैम

किंगपिन सूर्यकांत ने किसे कितना कैश दिया


ED की चार्जशीट के मुताबिक सौम्या चौरसिया को 31 करोड़, निलंबित IAS रानू साहू को 5.52 करोड़ और विधायक देवेंद्र यादव को 3 करोड़ रुपए मिले। चंद्रदेव राय को 46 लाख रुपए मिले। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता आरपी तिवारी ने घोटाले की रकम को गाड़ियां, प्रापर्टी और मीडिया मैनेजमेंट में खर्च किया। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कोल लेवी की रकम से प्रापर्टी खरीदी। खैरागढ़ उप चुनाव में कोल लेवी से मिली रकम का इस्तेमाल किया। सौम्या चौरसिया ने मां के तकरीबन 22 प्रॉपर्टी खरीदी। रानू साहू ने 13 प्रॉपर्टी खरीदी है। रानू ने ये संपत्ति अपने भाई सहित अन्य रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी है। ED ने जांच के बाद सबूतों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।


Share on

Related Posts

फ़िल्म स्टार सलमान खान के एक बयान ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है। बौखलाए पाक सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है।

Share on

Share onबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह बनी है उनका हालिया बयान, जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान का ज़िक्र किया था। इस टिप्पणी


Share on
Read More

बड़ी खबर

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!