जल संसाधन विभाग के दैवेभो व संविदा कर्मचारियों को मिलेगा EPF एक्ट का लाभ, 45 दिनों के भीतर लागू करना होगा EPF सर्कुलर
Share on

बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने जल संसाधन विभाग के अस्थाई और संविदा कर्मचारियों के लिए ईपीएफ सर्कुलर को 45 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश राज्य सरकार को दिया है। सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ ने बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा के सिंगल बेंच में हुई। जस्टिस वर्मा ने जल संसाधन विभाग को एक महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा है कि विभाग अपने दैनिक वेतनभोगी और कैजुअल कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम, 1952 (EPF Act) के तहत सामाजिक सुरक्षा लाभ देने के लिए दो पुराने सरकारी सर्कुलरों को 45 दिनों के भीतर लागू करे।

Also Read – वेटिंग लिस्ट को स्थायी भर्ती का स्रोत नहीं माना जा सकता: भर्ती नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

याचिकाकर्ता संघ की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता ने सिंगल बेंच को बताया कि राज्य सरकार ने 22 नवंबर 2016 और 12 जुलाई 2017 को दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किया था। जारी सर्कुलर में सभी विभागों को निर्देशित किया गया था कि विभाग के अधीन कार्यरत दैनिक वेतनभोगी और अस्थायी कर्मचारियों को ईपीएफ अधिनियम, 1952 के दायरे में लाया जाए, ताकि उन्हें भविष्य निधि, बीमा और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके।

याचिकाकर्ता संघ ने आरोप लगाया कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने राज्य शासन के दोनों सर्कुलरों को अब तक लागू नहीं किया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इन्हें पहले ही प्रभावी रूप से लागू कर दिया है। इस कारण जल संसाधन विभाग के सैकड़ों दैवेभो कर्मियों को अभी तक ईपीएफ कवरेज और लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

Also Read – बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां के प्रेमी को उतारा था मौत के घाट

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पैरवी करते हुए शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि जल संसाधन विभाग सर्कुलरों को लागू करने की दिशा में काम कर रहा है और शीघ्र दोनों सर्कुलर को प्रभावशील कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के जवाब के बाद हाई कोर्ट ने टिप्पणी की कि महज आश्वासन पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने आदेश दिया कि आदेश की प्रति प्राप्त होने के 45 दिनों के भीतर जल संसाधन विभाग दोनों सर्कुलरों को पूरी तरह लागू करे और सभी योग्य कर्मचारियों का पंजीकरण ईपीएफओ पोर्टल के माध्यम से पूरा करे। कोर्ट ने कर्मचारियों को उनकी पात्रता की तारीख से लाभ देने के निर्देश भी दिए गए।

सिंगल बेंच ने अपने फैसले में कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि और विविध उपबंध अधिनियम, 1952 देश में श्रमिकों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी कानून है। इस अधिनियम के तहत कर्मचारियों को भविष्य निधि, बीमा और पेंशन लाभ प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे वृद्धावस्था, दुर्बलता या आकस्मिक मृत्यु जैसी परिस्थितियों में आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें।

Also Read – यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक 30 जुलाई से खा रहा जेल की हवा


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!