Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां के प्रेमी को उतारा था मौत के घाट

Share on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने दो साल पुराने अंधे कत्ल के गुत्थी सुलझा ली है। मां से अवैध संबंधों का पता चलने पर बेटे ने साथी के साथ मिल मां के प्रेमी की हत्या कर दी और लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। आरोपियों ने कबूल किया कि मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उन्होंने गुस्से में आकर हत्या कर दी थी।

Also Read – लड़कियों की तरह पहनता था कपड़े, इंस्टाग्राम पर बनाया 19 लड़कियों के नाम पर फर्जी अकाउंट

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

बिलासपुर जिले के तोरवा में पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या का राज पुलिस ने दो साल बाद खोल दिया है। दो साल पुराने इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी को अपनी मां के साथ मृतक के अवैध संबंधों का पता चल गया था। मां को मृतक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिल मृतक की हत्या कर दी और लाश रेलवे ट्रैक में फेंक दी। दो साल बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है।

मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। मामला वर्ष 2023 का है। तोरवा के रेलवे ट्रैक पर विनोद महंत का शव संदिग्ध हालत में मिला था। उसके बांए हाथ और दाहिने जांघ पर रस्सी बंधी थी और शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने मर्ग कायम किया, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच आगे बढ़ाई गई।पूर्व सीएसपी आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने कई अहम सुराग जुटाए थे। उनके ट्रांसफर के बाद वर्तमान सीएसपी कोतवाली गगन कुमार (आईपीएस) ने केस को आगे बढ़ाते हुए साक्ष्य और बयानों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।

Also Read – गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति व रजिस्ट्रार को हाई कोर्ट का नोटिस, शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

इसलिए बेटा ने उठाया ऐसा कदम

जांच में पता चला कि मृतक का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था। पुलिस ने क्लू मिलने पर राजकुमारी पासी से पूछताछ की। तब राजकुमारी ने बताया कि उसका बेटा कृष्णा पाल अपने दोस्त मनोज पाल के साथ जब उसके घर आया तो उन्होंने विनोद महंत के साथ उसे आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। तब उसके बेटे कृष्णा पाल ने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर विनोद महंत के साथ मौके पर ही मारपीट की। इसके बाद उसे लेकर लाल खदान स्थित अपने घर चला गया।

Also Read – वेटिंग लिस्ट को स्थायी भर्ती का स्रोत नहीं माना जा सकता: भर्ती नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

पुलिस ने परियापारा लाल खदान निवासी कृष्णा पाल और मनोज पाल उर्फ धन्ना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि मृतक विनोद महंत को मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से में दोनों आरोपियों ने पहले लोहे की रॉड और मुक्कों से विनोद की बेतहाशा पिटाई कर दी। जब वह बेहोश हो गया, तो दोनों ने समझा कि वह मर गया है। फिर शव को गमछे से बांधकर निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। विनोद के शरीर में हलचल हाेने पर दोनो उसके पास आएऔर पत्थर से सिर को कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!