कमीशनखोर बाबू को हटाने कलेक्टर का निर्देश
Share on

बिलासपुर। शिक्षक से मेडिकल बिल पास करने की एवज में बीईओ कार्यालय के लिपिक ने रिश्वत की मांग की थी। जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर कार्यवाही की चेतावनी देते हुए बाबू को को बहाल कर दिया। बहाली के बाद डीईओ बिलासपुर ने उसी जगह पर पदस्थ कर दिया। नाराज कलेक्टर ने कमीशनखोर बाबू को अन्यत्र पदस्थ करने का आदेश डीईओ को दिया है।

शिक्षा विभाग के बाबू ने शिक्षक से मेडिकल बिल पास करने की एवज में 10 प्रतिशत की रिश्वत मांगी थी। मामले में शिक्षक की शिकायत के बाद बाबू को निलंबित कर दिया गया था। वही निलंबन से बहाली होने पर डीईओ ने उक्त बाबू को उसी जगह में पदस्थापना दे दी। मामला संज्ञान में आने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसे काफी गंभीरता से लिया और डीईओ को निर्देशित किया है कि बाबू को पुरानी जगह से हटाकर अन्यत्र पदस्थ किया जाए।

Also Read – हाई कोर्ट ने पूछा- क्यों ना अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए?

मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खपरी में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू ने मेडिकल रीइंबर्समेंट के लिए बिल विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मस्तूरी में जमा किया था। सहायक ग्रेड टू के पद पर पदस्थ बाबू सीएस नौरके ने मेडिकल क्लेम का बिल पास करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। शिक्षक ने जब रिश्वत देने से इनकार कर दिया तब बाबू ने उनका बिल अटका दिया। शिक्षक डीईओ और कलेक्टर संजय अग्रवाल से कमीशनखोर बाबू की लिखित के साथ ही बातचीत का आडियो पेश करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

Also Read – CGPSC मेंस का रिजल्ट हुआ जारी। 643 उम्मीदवारों को interview के लिए किया गया select

शिकायत की जांच के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर डीईओ ने सहायक ग्रेड टू सीएस नौरके को निलंबित कर दिया था। इसी बीच डीईओ ने कमीशनखोर बाबू को बहाल कर दिया। अचरज की बात ये कि बाबू के खिलाफ दोषसिद्ध होने के बाद भी डीईओ ने उसी जगह दोबारा ज्वाइनिंग का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद डीईओ का अजीबो-गरीब बयान आया था। तब डीईओ ने कहा था कि मस्तूरी बीईओ कार्यालय में कोई दूसरा बाबू जाना नहीं चाहता।

कलेक्टर ने डीईओ को लगाई फटकार

कलेक्टर संजय अग्रवाल के संज्ञान में मामला आने के बाद नाराज कलेक्टर ने डीईओ को जमकर फटकार लगाई है। नाराज कलेक्टर ने कमीशनखोर बाबू को बीईओ कार्यालय मस्तूरी से हटाकर अन्यत्र पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

दो बीईओ पर लटकी कार्रवाई की तलवार

फर्जी मेडिकल बिल के मामले में बिल्हा ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहे दो पूर्व बीईओ के खिलाफ भी कार्यवाही हेतु डीईओ ने डीपीआई को पत्र भेजा है। इसके अलावा बिल्हा ब्लॉक पौंसरा संकुल समन्वयक साधेलाल पटेल और उनकी शिक्षिका पत्नी राजकुमारी पटेल द्वारा अपना और रिश्तेदारों का फर्जी मेडिकल बिल बना क्लेम ले गबन के मामले में एफआईआर के लिए कोतवाली थाने में शिकायत की गई है पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।

Also Read – छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष: पीएम ने दी बधाई


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!