Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CGPSC मेंस का रिजल्ट हुआ जारी। 643 उम्मीदवारों को interview के लिए किया गया select

Share on

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। 17 विभागों के कुल 246 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। पदों की तुलना में कुल 643 पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया है। 10 नवंबर से 20 नवंबर तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

Also Read – पहले KISS मांगा फिर रेप की कोशिश और हत्या

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

सीजीपीएससी ने 17 विभागों के कुल 246 पदों हेतु राज्य सेवा मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 26 जून से 29 जून 2025 तक किया था। लिखित परीक्षा का परिणाम वर्गवार, उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 643 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। आयोग द्वारा चिन्हांकित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से 20 नवंबर तक का आयोजित किया जाएगा। चिन्हांकित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वान्ह 9:30 बजे तथा द्वितीय पाली अपराह्न 1:30 बजे किया जाएगा। इसके बाद तय तिथि में इंटरव्यू लिया जाएगा।

Also Read – हाई कोर्ट ने पूछा- क्यों ना अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए?

अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोग ने सलाह दी है कि इंटरव्यू के लिए तय समय से आधा घंटा पहले आयोग कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने एवं डिस्क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों के पास आवश्यक शैक्षणिक अहर्ताओं एवं अन्य अहर्ताओं का प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि अथवा उसके पूर्व प्राप्त कर लिया होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद की तिथि को जारी की गई शैक्षणिक अहर्ताओं एवं अहर्ताओं के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के अलावा एक स्व प्रमाणित छायाप्रति भी प्रस्तुत करना होगा। तय दस्तावेजों की कमी होने पर अभ्यर्थी की दावेदारी समाप्त कर दी जाएगी।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!