युक्तियुक्तकरण के दागी कर्मचारी को अब तक नहीं हटाया,जेडी ने डीईओ को फिर जारी किया निर्देश

Share on

सरगुजा। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के दौरान अपनी चलाने और जमकर खेला करने के आरोप में डीईओ नप गए हैं। डीईओ के तबादले के बाद भी दागी कर्मचारी को अब तक हटाया नहीं गया है। जेडी ने 09 अक्टूबर 2025 को डीईओ को पत्र लिखकर सहायक ग्रेड दो को हटाने का आदेश दिया था। अचरज की बात ये है कि डीईओ ने जेडी के आदेश को ही रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। जेडी ने दोबारा पत्र लिखकर आदेश का परिपालन करने और जानकारी देने का निर्देश दिया है।

Also Read – वकील ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका, 5 महीने नहीं कर पाया प्रैक्टिस

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के दौरान अपनी चलाने और जमकर खेला करने के आरोप में डीईओ नप गए हैं। डीईओ के तबादले के बाद भी दागी कर्मचारी को अब तक हटाया नहीं गया है। जेडी ने 09 अक्टूबर 2025 को डीईओ को पत्र लिखकर सहायक ग्रेड दो को हटाने का आदेश दिया था। अचरज की बात ये है कि डीईओ ने जेडी के आदेश को ही रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। जेडी ने दोबारा पत्र लिखकर आदेश का परिपालन करने और जानकारी देने का निर्देश दिया है।

जेडी ने डीईओ को इस तरह जारी किया निर्देश

तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा अशोक सिन्हा वर्तमान पदस्थ संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग तथा बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर को जांच होते तक अन्यत्र पदस्थ करने के संबंध में लिखा है कि उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि सन्दर्भित पत्र के माध्यम से आपको अशोक सिन्हा, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच पूर्ण होते तक बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को अन्यत्र कार्यालय पदस्थ करते हुए जानकारी इस कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु आपको निर्देशित किया गया था। किन्तु जानकारी आज पर्यन्त तक अप्राप्त है। अतः आपको पुनः निर्देशित किया जाता है कि उक्त शिकायत की जंच पूर्ण होते तक बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को अन्यत्र कार्यालय में पदस्थ करते हुए इस कार्यालय को तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें।

जेडी ने हटाने कहा था, डीईओ ने टेबल ट्रांसफर कर दिया

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों ने युक्तियुक्तकरण के दौरान जमकर गड़बड़ी की थी। शिकायत डीपीआई से लेकर सचिव तक पहुंची। दागी अधिकारी व कर्मचारियों को जांच होते अन्यत्र तबादले की मांग उठी। जेडी ने डीईओ को पत्र लिखकर कमर्चारी के हटाने का निर्देश दिया था। डीईओ ने गजब कर दिया। दागी कर्मचारी को हटाने के बजाय टेबल ट्रांसफर कर दिया।

Also Read – सड़कों पर हो रही गुंडागर्दी को लेकर हाई कोर्ट नाराज

संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग ने शिकायती पत्र का हवाला देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को जारी आदेश में लिखा है तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा अशोक सिन्हा वर्तमान पदस्थ संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग तथा बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर को जांच होते तक अन्यत्र पदस्थ करने के संबंध में।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के पत्र 16 सितंबर 2025. का हवाला देते हुए कहा, आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के 10 अगस्त 2025 के पत्र के माध्यम से अशोक सिन्हा वर्तमान पदस्थ संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त शिकायत आपके कार्यालय में पदस्थ बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, से संबंधित है। प्रस्तुत शिकायत के अनुसार बृजकिशोर तिवारी के डीईओ कार्यालय में कार्यरत रहने से दस्तावेजों में कुटरचना अथवा छेड़छाड़ संभावित है। जिस कारण से जांच अवधि तक बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को अन्यत्र कार्यालय में पदस्थ करने हेतु पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।

Also Read – नशीली दवाओं के साथ पुलिस ने 8 युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि शिकायत की जांच पूर्ण होते तक बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को अन्यत्र कार्यालय में पदस्थ करते हुए इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने की है जांच की मांग

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने संभागीय संयुक्त संचालक , लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा को पत्र लिखकर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा अशोक सिन्हा वर्तमान पदस्थ संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग तथा बृजकिशोर तिवारी सहायक ग्रेड-02, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर को जांच होते तक अन्यत्र तबादले की मांग की है।

पत्र में लिखा है कि सरगुजा जिला अंतर्गत युक्तियुक्तकरण में किये गये भारी अनियमितता व स्वेच्छाचारिता की जांच हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर से दस्तावेजों की मांग की गई है। इस संबंध में बृजकिशोर तिवारी, सहायक ग्रेड-02, जिसको तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा के द्वारा अपनी गलती छुपाने के उद्देश्य से मात्र 05 दिनों के लिये निलंबित किया गया व बिना किसी आरोप पत्र व जांच के पुनः उसी कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है तथा पुनः वही शाखा आबंटित किया गया है। उनके द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के इशारे पर दस्तावेजों में कूटरचना किया जाना संभावित है।

Also Read – अतिरिक्त तहसीलदार के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने खत्म किया आंदोलन

दस्तावेजों के साथ भी छेडछाड किया जा सकता है। जांच की कार्यवाही होने तक तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा वर्तमान में पदस्थ संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा संभाग तथा बृजकिशोर तिवारी, सहायक ग्रेड-02 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर को अन्यत्र पदस्थ करने का कष्ट करेंगे।

ट्रांसफर के बहाने किया खेला

डीईओ ने बीते दिनों एक आदेश कर 12 लिपिकों के प्रभार में बदलाव किया था। युक्तियुक्तकरण के दौरान सहायक ग्रेड 2 बृज किशोर तिवारी को लेकर शिकायत हुई थी। डीईओ का राज्य सरकार ने तबादला कर दिया है। लिपिक बृज किशोर अब तक डीईओ कार्यालय में जमे हुए है। डीईओ ने आदेश जारी उनको अन्यत्र हटाने के बाद अपने ही आफिस में टेबल बदल दिया है। पहले न्यायालयीन 01 प्राचार्य, व्याख्याता व विधानसभा का काम देखते थे, अब न्यायालयीन व भवन शाखा का काम देखेंगे। मतलब साफ है, दागी कर्मचारी डीईओ कार्यालय में ही रहेंगे।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!