पीएम के लिए मांग रहा था रिश्वत,एसएसपी ने किया सस्पेंड
Share on

बिलासपुर। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिलासपुर जिले से सामने आई है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले बुजुर्ग के परिजनों से संवेदना जताने के बाद एक एएसआई ने पोस्ट मार्टम कराने के नाम पर रिश्वत मांग डाली। तंगहाली ऐसी कि बुजुर्ग के परिजन रिश्वत के पैसे नहीं जुटा पा रहे थे। परिजन जल्दी पीएम कराने एएसआई से मिन्नते करते रहे, अफसोस पुलिस अफसर का दिल नहीं पसीजा। घटना के सामने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने रिश्वत मांगने वाले एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। मामला सिम्स चौकी का है।

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरिगा निवासी गणेश सिंह सराटिया (65) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 30 अक्टूबर को स्कूटी चलाते समय सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिससे टकराकर वे घायल हो गए थे। सिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शनिवार को उनका बेटा भारत सिंह शव लेने सिम्स पहुंचा। आरोप है कि चौकी प्रभारी एएसआई ढोलाराम मरकाम ने जल्दी पोस्टमार्टम कराने के लिए 500 रुपये मांगे। गरीब बेटा मिन्नतें करता रहा, मगर एएसआई नहीं माना। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड कर ली।

Also Read – दिल्ली में बड़ा धमाका! लाल किले के पास कार में विस्फोट, 10 की मौत

कैमरा देखते ही एएसआई पीएम घर के अंदर चला गया और लौटने पर रकम बढ़ाकर 800 रुपये कर दी। रुपये न होने के कारण भारत सिंह रिश्तेदारों को फोन कर पैसे जुटाने की कोशिश करता रहा। इस दौरान उसकी मां और बहन भी शव के लिए चीरघर के बाहर परेशान होती रहीं। मृतक के बेटे भारत सिंह ने कैमरे के सामने आकर अपनी पूरी व्यथा सुनाई और एएसआई व कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर मृतक के बेटे के द्वारा मीडिया को बाइट देने की जानकारी एएसआई को मिल गई थी। इसके बावजूद कई घंटे घुमाने के बाद शव सौंपा गया।

पहले भी मिली थी शिकायत

बताया गया कि पहले भी सिम्स चौकी में ऐसे प्रकरण सामने आ चुके हैं। लोरमी क्षेत्र के एक युवक की मौत के बाद एएसआई ने पीएम रिपोर्ट जल्दी देने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। यूपीआई के माध्यम से 12 हजार रुपये लेने के बाद भी उसने रिपोर्ट रोक ली थी।

Also Read – चोरनी कहा तो चार साल के भाई व दो साल की बहन को कुएं में धकेल दिया, मजाक का लिया ऐसा भयावह बदला

आईपीएस ने किया मामले की जांच,फिर निलंबित हुआ एएस आई

शिकायत सामने आने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने सीएसपी आईपीएस गगन कुमार को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था। आईपीएस की जांच रिपोर्ट के बाद सिम्स चौकी प्रभारी एएसआई ढोलाराम मरकाम को एसएसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!