कोरबा जिले में किसान परिवार को बंधक बनाकर हथियारों से लैस नकाबपोश डकैतों ने डाली डकैती
Share on

कोरब। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। किसान परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने नकद राशि सहित जेवर लुटकर फरार हो गए। डकैती के इस सनसनीखेज वारदात को 20 हथियारबंद युवकों ने अंजाम दिया है। सभी ने अपने चेहरा नकाब से ढंक लिया था। कट्टा व चाकू की नोक पर किसान परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना लिया था। पहले रस्सी से हाथ बांधने के बाद परिवार के सदस्यों के मुंह में कागज ठूंस दिया था। आलमारी में रखे 1.80 लाख रुपये और तकरीबन 5 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गये। डकैती का अपराध दर्ज कर पुलिस डकैतों की तलाश में जुट गई है।

डकैती की यह घटना बालको थाना क्षेत्र का है। ग्राम पंचायत सोनगुड़ा के ग्राम तराईडांड में शत्रुघन दास का परिवार रहता है। शत्रुघन खेती-किसानी करते हैं। घर पर राशन दुकान भी चलाते हैं। मंगलवार की रात 9 बजे पूरा परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान रात तकरीबन एक बजे शत्रुघन को घर में किसी के घुसने की आहट सुनाई दी, तब उसकी नींद खुली, और जैसे ही उसने बिल्ली होने के संदेह पर घर का दरवाजा खोला, तो सामने नकाबपोश हथियारबंद बदमाश खड़े थे।

Also Read – 2739 खरीदी केंद्रों के 15 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, शनिवार से शुरू हो रही धान खरीदी

नकाबपोशों ने शत्रुघन को चाकू एवं कट्टा की नोंक पर बंधक बना लिया। इस दौरान शत्रुघन दास की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गई। इस पर सभी नकाबपोशों ने उन्हें भी बंधक बनाकर एक साथ एक कमरे में ले गए। रस्सी से हाथों को बांधने के बाद मुंह में कागज ठूंस दिया। बंधक बनाने के बाद आलमारी की चाबी मांगी और आराम से आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.80 लाख रूपये नकद लेकर भाग निकले।

भागते समय नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से दहशत में आये शत्रुघन और उसके परिवार के सदस्यों ने किसी तरह अपने हाथ खोले और घटना की जानकारी आसपास देने के साथ ही बालको थाना में सूचित दी। विजय दास ने बताया कि सभी युवक चेहरे पर स्कार्फ और गमछा बांधे हुए थे।

Also Read – Viral Video ने एक लेक्चरर की परेशानी बढ़ा दी है। पहले प्रिंसिपल की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा और अब निलंब की लटकी तलवार

बालको थाना क्षेत्र में हुए डकैती की इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर सेल और बालको पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। डकैती की इस वारदात की जांच में फिलहाल पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है, आखिर किसान के घर इतनी बड़ी संख्या में हथियारबंद बदमाश किस मकसद से पहुंचे थे। डकैती में शामिल लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है कि स्थानीय लोग हैं या फिर बाहरी भी शामिल है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!