109 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला; गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
Share on

बिलासपुर। 109 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मामले में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने एसएलपी के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू फाइल किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने रिव्यू के आदेश को चुनौती देते हुए क्युरटिव पिटीशन फाइल किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कार्यरत 109 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 5 मार्च 2008 के छग शासन के नियमितीकरण आदेश के आधार पर 26 अगस्त 2008 को नियमित किया गया था। 15 जनवरी 2009 को गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी बन गई और सभी 109 कर्मचारी नियमित कर्मचारी के रूप में सेंट्रल यूनिवर्सिटी का हिस्सा बने। सबने उपरोक्त आदेश के अनुशरण में यूनिवर्सिटी में काम करना शुरू कर दिया और 31 मार्च 2009 तक 8,209 रुपए वेतन प्राप्त किया। अचानक बिना किसी नोटिस के उनका वेतन वापस ले लिया गया और अप्रैल 2009 से कलेक्टर दर पर भुगतान किया गया। याचिकाकर्ताओं ने इसे उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका प्रस्तुत कर चुनौती दी। उक्त रिट याचिकाओं के लंबित रहने के दौरान याचिकाकर्ताओं के नियमितीकरण आदेश 19 फरवरी 2010 के आदेश रद्द कर दिया गया था।

Also Read – गुटीय लड़ाई ने किया कबाड़ा; मनभेद को लेकर राजधानी तक पहुंची बात

याचिकाकर्ताओं ने रिट याचिका के माध्यम से न्यायालय के समक्ष 19 फरवरी 2010 के आदेश को चुनौती दी थी , जिसके द्वारा 26 अगस्त 2008 को जारी नियमितीकरण आदेश को 22 सितंबर 2008 से रद्द कर दिया गया था। हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने 6 मार्च 2023 को आदेश पारित करते हुए कहा कि ऊपर बताई गई चर्चा के आधार पर 19 फरवरी 2010 का विवादित आदेश टिकने लायक नहीं है और इसलिए इसे रद्द किया जाता है। इसके नतीजे में याचिकाकर्ता यूनिवर्सिटी के रेगुलर कर्मचारी माने जाएंगे और उनका रेगुलराइजेशन एक्ट 2009 के सेक्शन 4 डी के तहत सुरक्षित रहेगा। याचिकाकर्ता 26 जून 2008 के आदेश मुताबिक अपनी सेवाओं के रेगुलराइजेशन की तारीख से रेगुलर कर्मचारी के तौर पर सभी फायदे पाने के हकदार होंगे। नतीजतन ऊपर बताई गई याचिका मंजूर की जाती है।

सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती देते हुए सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने रिट अपील दायर की थी, डिवीजन बेंच ने सभी रिट अपील को खारिज कर दिया था। सीयू ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एसएलपी दायर की थी, मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई 2024 को एसएलपी नोक खारिज कर दिया।

Also Read – शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए DPI से मिले प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर

सुप्रीम से यूनिवर्सिटी को लगातार मिली झटका

याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन के लिए यूनिवर्सिटी के सामने अभ्यावेदन दिया था। इसी बीच गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने एसएलपी के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रिव्यू फाइल किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रिव्यू के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने क्यूरेटिव पिटीशन फाइल की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिसंबर 2025 को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से अधिवक्ता दीपाली पांडे ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!