CG Teacher News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, DEO बदलने की तैयारी

Share on

CG Teacher News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों और शिक्षकों के तबादलों के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के ट्रांसफर की तैयारी तेज हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग आने वाले दिनों में नई पोस्टिंग सूची जारी कर सकता है। जानकारी के अनुसार, जिन जिलों में वर्तमान में डीईओ के पद खाली हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके बाद बड़े स्तर पर तबादलों की दूसरी सूची सुशासन तिहार के बाद जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

इन जिलों में खाली हैं DEO के पद

फिलहाल बलौदाबाजार, जशपुर और खैरागढ़ जैसे जिलों में डीईओ के पद रिक्त बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ अधिकारी हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर अतिरिक्त प्रभार के जरिए कामकाज चलाया जा रहा है। सरकार ने अस्थायी व्यवस्था के तहत दूसरे जिलों के अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है, लेकिन अब स्थायी पोस्टिंग की तैयारी अंतिम चरण में बताई जा रही है।

शिक्षा विभाग में हलचल तेज

सूत्रों के मुताबिक, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। विभागीय स्तर पर फाइलों की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है और कभी भी आदेश जारी हो सकते हैं।

सचिव के लौटते ही बढ़ी हलचल

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी के चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद विभाग में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि उनकी वापसी के बाद लंबित ट्रांसफर प्रस्तावों पर तेजी से निर्णय लिया जा रहा है।

सुशासन तिहार के बाद बड़ी सूची संभव

विभागीय सूत्रों का कहना है कि फिलहाल रिक्त पदों को भरने पर फोकस किया जा रहा है। इसके बाद व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों में डीईओ और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!